Sunday, February 1, 2009

लंबी दूरी की ट्रेनों से एक्स्ट्रा बर्थ वाले कोचों को हटा दिया जाएगा

रेल यात्रियों को राहत केलिए नई पहल

जनता की मांग को मानते हुए रेल मंत्रालय लंबी दूरी की ट्रेनों के उन नए कोचों को बदलने के लिए
तैयार हो गया है जिनमें साइड में एक्स्ट्रा बर्थ लगाई गई थी। रेलवे मंत्रालय के एक सीनियर अफसर ने कहा, ' लंबी दूरी की ट्रेनों से एक्स्ट्रा बर्थ वाले कोचों को हटा दिया जाएगा, क्योंकि दिन के समय यात्रियों को इससे असुविधा होती है। इन कोचों का इस्तेमाल सिर्फ लखनऊ एक्सप्रेस और भोपाल एक्सप्रेस सरीखी ट्रेनों में होगा, जो रात में सफर पूरा कर लेती हैं। फिलहाल रेलवे के पास अधिक बर्थ क्षमता वाले 5 हजार से अधिक कोच हैं, जिनमें साइड में एक्स्ट्रा सीट जोड़ी गई है। ' गौरतलब है कि रेलवे के पास लंबी दूरी की ट्रेनों में साइड एक्स्ट्रा बर्थ वाले डिब्बों को लेकर काफी शिकायतें आईं हैं। ज्यादातर यात्रियों का कहना है कि अधिक क्षमता वाले डिब्बों में बैठने की जगह कम हो जाने के कारण दिक्कतें बढ़ी हैं।

No comments: