Saturday, April 11, 2009

चलती ट्रेन पर की गई गोलीबारी

असम के उत्तरी कछार पहाड़ी जिले में दीमा हलाम दाओगाह (डीएचजे) उग्रवादियों द्वारा शुक्रवार को एक चलती ट्रेन पर की गई गोलीबारी में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। हमले में 14 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। ट्रेन जैसे ही माइबोंग स्टेशन के तहत आने वाले वाडरेंगडिसा स्टेशन से रवाना हुई, ऑटोमैटिक हथियारों से लैस डीएचजे विद्रोहियों ने बदरपुर लुमडिंग बराक एक्सप्रेस पर पहाड़ी की चोटी से गोलीबारी शुरू कर दी।

घटना में घायल सीआरपीएफ जवान अनिल तिवारी की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों में 3 महिलाएं भी हैं। गोलीबारी के बाद विद्रोही पास के घने जंगलों में भाग गए। हाफलोंग स्थित जिला पुलिस मुख्यालय से पुलिसबल रवाना कर उग्रवादियों की तलाशी की जा रही है।

No comments: