दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। जबकि 12 से ज्यादा ट्रेनें रद्द हो गई
हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम होने की वजह से
39 फ्लाइटों की उड़ानों पर असर पड़ा है। मौसम विभाग साफ कर
चुका है कि अगले कुछ दिनों तक सर्दी और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
पूरे उत्तर भारत में पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा
है।
रविवार को पड़ी ठंड और कोहरे ने दिल्ली में न सिर्फ पिछले पांच साल के रिकॉर्ड को तोड़कर रख दिया बल्कि इससे तीन बेघर लोगों की जान तक चली गई। सोमवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह 8.30 बजे घना कोहरा था और दृश्यता 100 मीटर से नीचे दर्ज की गई।'

उत्तर रेलवे के अनुसार, राजधानी की तरफ आ रही 78 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं और दिल्ली से जाने वालीं 20 रेलगाड़ियों का समय बदला गया
है। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। वातावरण में आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 100 फीसदी दर्ज की गई। शहर में
रविवार इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
गया था।
No comments:
Post a Comment