Friday, December 26, 2014

61 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम सर्द बना रहा और कोहरा भी छाया रहा, जिसके कारण 61 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं।
सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं। सुबह 8.30 बजे विजिबिलिटी 700 मीटर थी, जो कि सुबह 5.30 बजे 300 मीटर दर्ज की गई थी।
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 61 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और 11 का समय बदला गया है, जबकि 6 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'सुबह घना कोहरा छाया था, लेकिन दिनभर आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।' अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम सामान्य से 2 डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

No comments: