मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 3 पर जाने वाले पुल के छज्जे का कुछ
भाग गुरुवार को गिर गया। राहत की बात रही कि इस हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ।
इसके बाद से इस पुल को एक ओर से यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।
कल्याण जंक्शन बहुत भीड़-भाड़ वाला
स्टेशन है। यहां से लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों से लगभग ढाई लाख लोग यात्रा करते
हैं। दोपहर 1.30
बजे के करीब कल्याण
स्टेशन पर पादचारी पुल का एक हिस्सा ढह गया। रेलवे के अनुसार, इस पुल के मरम्मत की प्रक्रिया
शुरु हो गई है,
4-5 दिनों उस पादचारी पुल
को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। हादसे का कारण के बारे में पूछे जाने पर एक
अधिकारी ने बताया कि तकरीबन साढ़े तीन दशक पहले पादचारी पुल के संबंधित हिस्से में
अतिरिक्त स्लैब डालकर चौड़ा किया गया था, प्रथम
दृष्टया ऐसा लग रहा है कि स्लैब के उस अतिरिक्त हिस्से का सपोर्ट कमजोर हो जाने की
वजह से यह हादसा हुआ।

No comments:
Post a Comment