दीपावली के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए
भारतीय रेलवे ने नई-दिल्ली से कटड़ा के बीच एसी स्पेशल ट्रेन (04409/04410) चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन सप्ताह के दो दिन चलेगी। तीन से 17
नवंबर के बीच पांच बार यह ट्रेन कटड़ा से दिल्ली और दिल्ली से कटड़ा
के बीच चलेगी।
रेलवे प्रवक्ता के अनुसार, कटड़ा एसी स्पेशल नई दिल्ली से सुबह 07ः50 मिनट पर चलेगी और रात 08:20 मिनट पर कटड़ा पहुंचेगी। सप्ताह में सोमवार तथा गुरुवार को यह ट्रेन दिल्ली
से कटड़ा के लिए रवाना होगी। वहीं, कटड़ा से यह ट्रेन हर
मंगलवार तथा शुक्रवार को रवाना होगी। सुबह 05:40 परक कटड़ा से
रवाना होकर यह ट्रेन शाम पांच बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में एग्जीक्यूटिव
क्लास तथा एसी चेयर कार कोच लगाए गए हैं। ट्रेन दिल्ली से पानीपत, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर,
पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा ऊधमपुर स्टेशन
में रुकेगी।
