दैनिक यात्रियों की भारी डिमांड को देखते हुए आखिरकार रेलवे ने
आगरा इंटरसिटी की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। यह व्यवस्था सिर्फ आगरा से दिल्ली
जाने के लिए की गई है। वैकल्पिक व्यवस्था हो जाने से दैनिक यात्रियों को काफी राहत
मिली है। इस व्यवस्था के तहत आगरा से दिल्ली जाने वाली अन्य सुपरफास्ट व मेल
एक्सप्रेस ट्रेन को आगरा इंटरसिटी के ठहराव देकर चलाया जा रहा है। इस व्यवस्था को
रेलवे ने 10 दिसंबर तक
स्थाई कर दिया है। ऐसे में कम से कम सुबह के समय दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों
को राहत मिल गई है। अब यात्री की डिमांड है कि दिल्ली से आगरा के लिए भी वैकल्पिक
व्यस्था की जाए।
बता दें कि आगरा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग वर्क के चलते रेलवे
ने आगरा इंटरसिटी समेत फरीदाबाद रूट की 4 ट्रेन को 11 नवंबर से 10 दिसंबर तक रद्द करने का ऐलान कर
दिया है। ऐसे में दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी आगरा इंटरसिटी के रद्द
होने से हो रही है। दैनिक यात्री रेलवे से इसका वैकल्पिक इंतजाम करने की मांग कर
रहे थे। यात्रियों की इस डिमांड को देखते हुए आगरा डिविजन ने आगरा से दिल्ली जाने
के लिए वैकल्पिक इंतजाम कर दिया है। जिसके तहत जो भी सुपरफास्ट व मेल एक्सप्रेस
ट्रेन आगरा रेलवे स्टेशन पर आगरा इंटरसिटी के समय पर पहुंच रही है उसे आगरा
इंटरसिटी के ठहराव देकर रवाना किया जा रहा है। 12 नवंबर को इंदौरा अमृतसर (19325),
13 को
मध्यप्रदेश संपर्क क्रांति (12121) और शुक्रवार को कर्नाटका संपर्क क्रांति (12650) को आगरा इंटरसिटी के ठहराव देकर
रवाना किया जा रहा है। जबकि दोनों संपर्क क्रांति का वास्तव में झांसी के बाद सीधा
निजामुद्दीन ठहराव है। इसके बावजूद रेलवे ने यात्रियों के लिए यह वैकल्पिक
व्यवस्था की है। यात्री डिमांड कर रहे है कि आगरा जाने की दिशा में भी वैकल्पिक
व्यवस्था की जाएं। आगरा डिविजन की पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन का कहना है कि जिस समय
आगरा इंटरसिटी दिल्ली से आगरा के लिए रवाना होती है उस समय दिल्ली से कोई ट्रेन
सर्विस नहीं है। ऐसे में यह व्यवस्था नहीं की जा सकती है।
No comments:
Post a Comment