Thursday, June 27, 2013

बनिहाल और कश्मीर घाटी में काजीकुंड के बीच पहली ट्रेन

 जम्मू क्षेत्र में बनिहाल और कश्मीर घाटी में काजीकुंड के बीच पहली ट्रेन दौड़ने लगी है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने बुधवार को इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुवार से यह ट्रेन आम लोगों के लिए खुलेगी।

प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी हरी झंडी दिखाने के बाद बनिहाल से काजीकुंड की ट्रेन में सवार हुए। प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी नई सुरंग से बनिहाल लौटे। सोनिया गांधी ने बनिहाल और काजीकुंड के बीच ट्रेन रवाना करने के बाद कहा, 'यह कश्मीर में हुई एक नई शुरूआत है, इससे व्यापार और पर्यटन बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि रेल संपर्क से जम्मू-कश्मीर में रोजगार बढ़ेगा। यह विकास के लिए दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ने की यूपीए सरकार की कोशिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा से लोग तंग आ गए हैं। वे अब विकास चाहते हैं। 

No comments: