Wednesday, August 13, 2014

शताब्दी एक्सप्रेस पकड़ना आसान

फरीदाबाद के लोगों के लिए शताब्दी एक्सप्रेस पकड़ना आसान हो जाएगा। इसके लिए महंगे संसाधनों से उन्हें नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने की जहमत नहीं उठानी होगी। रेलवे फरीदाबाद के यात्रियों को जो नई मेमू सर्विस देने जा रहा है, उस ट्रेन की टाइमिंग इस हिसाब से तैयार की जा रही है जिससे कि सुबह के समय नई दिल्ली से विभिन्न महत्वपूर्ण शहरों के लिए चलने वाली सभी शताब्दी एक्सप्रेस को आसानी से पकड़ा जा सके। ऐसे में रेलवे पलवल से मेमू सर्विस को अर्ली मॉर्निंग शुरू करने पर विचार कर रहा है। मेमू सर्विस को रेलवे की ओर से पहचान दे दी गई है। ट्रेन नंबर 64167 पलवल से अलीगढ़ के लिए व 64168 अलीगढ़ से पलवल के दिशा में जाने के लिए ट्रेन की पहचान होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन का टाइम टेबल 1 सितंबर को औपचारिक तौर पर जारी कर दिया जाएगा। टाइम टेबल यात्रियों की सहूलियत के अनुसार ही तैयार किया जा रहा है। 
सुबह 3:50 बजे पलवल से रवाना होगी मेमू !
 सूत्रों के अनुसार अभी तक की प्लानिंग के तहत यह ट्रेन पलवल से अलीगढ़ के लिए सुबह 3:50 बजे रवाना होगी और नई दिल्ली सुबह 5:20 बजे पहुंचेगी। नई दिल्ली स्टेशन पर 20 मिनट के हॉल्ट के बाद 5:40 बजे अलगीढ़ के लिए रवाना होगी और अलीगढ़ सुबह 10:00 बजे पहुंचेगी। वहीं रात के समय पलवल की ओर आने वाली हजारों दैनिक यात्रियों को भी लाभ पहुंचाने की तैयार की गई है। जिसके तहत वापसी में यह ट्रेन अलीगढ़ से शाम को 4:30 बजे पलवल के लिए रवाना होगी जिसके बाद रात 8:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी 15 मिनट के हॉल्ट के बाद रात 9:00 बजे पलवल के लिए रवाना होगी जिसके बाद 10:30 बजे पलवल पहुंचेगी। 
पकड़े सकेंगे भोपाल शताब्दी
 
सभी शताब्दी जैसी लग्जरी ट्रेन नई-दिल्ली से ही रवाना होती है। फरीदाबाद के पास न ही शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव और न ही शताब्दी एक्सप्रे को पकड़ने के लिए लोकल सर्विस। पलवल से नई दिल्ली के लिए पहली सर्विस सुबह 6:00 बजे शुरू होती है। जो नई दिल्ली 7:20 बजे पहुंचती है। जबकि भोपाल शताब्दी का नई दिल्ली से रवाना होने का समय सुबह 6:00 बजे है। ऐसे में अभी तक शताब्दी पकड़ने के लिए फरीदाबाद के लोगों को मंहगे संसाधनों का इस्तेमाल करना पड़ता है। चूंकि मेमू सर्विस के नई दिल्ली पहुंचने का समय 5:20 बजे है तो ऐसे में मेमू सर्विस से शताब्दी एक्सप्रेस को पकड़ना बेहद आसान और सस्ता हो जाएगा।
 

नई दिल्ली से विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली शताब्दी  उनका समय  शताब्दी समय 
भोपाल
 शताब्दी सुबह 6:00 बजे 
लखनऊ
 शताब्दी 6:15 बजे 
देहरादून
 शताब्दी 6:50 बजे 
अजमेर
 शताब्दी 6:05 बजे 
अमृतसर
 शताब्दी 7:20 बजे 
कालका
 शताब्दी 7:40 बजे 
मोगा
 शताब्दी 7:00 बजे 
लुधियाना
 शताब्दी 7:00 बजे 
नॉर्दर्न
 रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा का कहना है कि रेलवे की नई समय सारिणी का औपचारिक ऐलान 1सितंबर को किया जाएगा। नई ट्रेनों का समय यात्रियों से मिले सुझाव और उनकी सहूलियत के अनुसार कियाजाता है। 

No comments: