जम्मू क्षेत्र में बनिहाल और कश्मीर घाटी में काजीकुंड के बीच पहली ट्रेन
दौड़ने लगी है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने बुधवार को इसे हरी
झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुवार से यह ट्रेन आम लोगों के लिए खुलेगी।
प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी हरी झंडी दिखाने के
बाद बनिहाल से काजीकुंड की ट्रेन में सवार हुए। प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी नई
सुरंग से बनिहाल लौटे। सोनिया गांधी ने बनिहाल और काजीकुंड के बीच ट्रेन रवाना
करने के बाद कहा, 'यह कश्मीर में हुई एक नई शुरूआत है,
इससे व्यापार और पर्यटन बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि रेल संपर्क से जम्मू-कश्मीर में
रोजगार बढ़ेगा। यह विकास के लिए दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ने की यूपीए सरकार की
कोशिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा से लोग तंग आ गए हैं।
वे अब विकास चाहते हैं।
Thursday, June 27, 2013
Thursday, June 20, 2013
आरोपी दलाल के पास से तत्काल के कई कन्फर्म टिकट बरामद
एनईआर की ऐंटि करप्शन टीम ने मुंबई से तत्काल टिकटों
की खेप लखनऊ पहुंचाने आए एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने आरोपी दलाल के
पास से तत्काल के कई कन्फर्म टिकट बरामद किए हैं। इनमें गोरखपुर और यूपी के कई
अन्य जिलों के रेलवे स्टेशनों से मुंबई जाने वाली ट्रेनों के टिकट थे। दलालों पर
अंकुश लगाने के लिए इन दिनों एनईआर की जांच टीम काफी मुस्तैद हैं। इन दिनों दलालों
से फर्जी टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों की धरपकड़ की जा रही है।
मुंबई के विभिन्न आरक्षण केंद्रों से यूपी के विभिन्न स्टेशनों के तत्काल कोटे के टिकट निकाले जा रहे हैं। यह टिकट दलालों के जरिए बुक कराए जा रहे हैं। पिछले 4 दिनों में रेलवे प्रशासन ने 24 से ज्यादा यात्रियों को पकड़कर उनसे टिकट का मूल्य और जुर्माना वसूला है। ऐसे यात्रियों के नाम चार्ट में तो थे, लेकिन जांच के दौरान वह टिकट की ऑरिजिनल कॉपी और आईडी नहीं दिखा सके।
एनईआर के पीआरओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुंबई से तत्काल टिकट बुक कराने वाले एजेंटों की धरपकड़ जारी है। कई कई दलालों को पकड़ा गया है। इनके पास से मुंबई से कराए गए तत्काल टिकट मिले हैं। यह सभी टिकट कुशीनगर एक्सप्रेस और गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस के हैं।

Wednesday, June 19, 2013
ट्रेन में आग की अफवाह ने ली 6 की जान
यूपी में इटावा जिले के जसवंतनगर थाना इलाके में
मंगलवार की रात ट्रेन की चपेट में आ जाने से मां बेटी सहित 6 यात्रियों की मौत हो गई। चलती ट्रेन में आग लगने
की अफवाह की वजह से यह हादसा हुआ।
पुलिस ने बताया है कि मंगलवार को पटना से दिल्ली आ रही है जनसाधारण एक्सप्रेस में किसी ने अफवाह फैला दी कि अगली बोगी में आग लगी है। आग लगने की बात सुनते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई, जिसके चलते कुछ लोग चलती ट्रेन से कूद गए।
इसी बीच सामने से आ रही राजधानी एक्सपेस की चपेट आने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो की पहचान 30 साल की सरिता और उनकी 4 साल की बेटी स्वाती के रूप में हुई है।

Monday, June 17, 2013
मृतक की पहचान नहीं हुई
दिल्ली-मेरठ रेलवे ट्रैक पर गांव काजमपुर के पास गुरुवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। उसके एक हाथ पर हरेंद्र सिंह गुदा है। मृतक की पहचान नहीं हुई है। अभी यह भी साफ नहीं हुआ है कि उसकी हत्या कर शव यहां लाकर डाला गया है अथवा उसकी ट्रेन से कटकर मौत हुई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोसीकलां पैसेंजर को देख नहीं होगा कंफ्यूजन
यात्रियों को हो रही कंफ्यूजन की शिकयत मिलने पर रेलवे ने कोसीकलां पैसेंजर पर लगे पुराने इंडिकेशन बोर्ड को सही करने का काम शुरू कर दिया है। दिल्ली डिविजन ने अब बोर्ड पर कोसीकलां स्टेशन का नाम भी अंकित कर दिया। दिल्ली डिविजन के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कुछ बोर्ड पर कोसीकलां स्टेशन का नाम अंकित किया गया है। धीरे-धीरे सभी बोर्ड पर कोसीकलां स्टेशन का नाम अंकित कर दिया जाएगा। 1 जुलाई 2009 को रोहतक-रेवाड़ी-बुलंदशहर पैंसेजर का विस्तार कर हजरत निजामुद्दीन-कोसीकलां पैसेंजर बनाया गया था। तब से लेकर अब तक यह ट्रेन पुराने बोर्ड के साथ चल रही थी। जब ट्रेन फरीदाबाद पहुंचती है तो यात्री बोर्ड पर लिखे गंतव्य स्थान को लेकर भ्रमित हो जाते थे। कन्फ्यूजन के चलते कई बार यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ते थे। शिकायत मिलने पर 4 साल बाद रेलवे ने इंडिकेशन बोर्ड बदलवाने का काम शुरू किया है। दिल्ली डिविजन के प्रवक्ता अजय माइकल का कहना है कि बेशक इस काम में देरी हुई है। बोर्ड बदलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
Friday, June 14, 2013
सबर्बन सर्विस बुरी तरह प्रभावित
वेस्टर्न रेलवे पर
गुरुवार को सबर्बन सर्विस बुरी तरह प्रभावित हो गई,
जब मालाड स्टेशन के निकट ट्रैक के पास एक पेड़ की शाखा गिर गई।
पेड़ गिरने से विरार की तरफ जाने वाले स्लो ट्रैक पर यातायात काफी देर तका रुका
रहा। शाम को 4 से 5 बजे के बीच
हुई इस घटना के बाद ट्रैक को मलाड से बोरिवली तक कुछ देर के लिए बंद रखा गया। यहां
से गुजरने वाली स्लो सर्विस को फास्ट ट्रैक से निकाला गया। वेस्टर्न रेलवे ने
बताया कि इस घटना के बाद 17 जोड़ी लोकल सर्विस रद्द की गई,
जबकि 120 से ज्यादा ट्रेनें लेट हुई।
Tuesday, June 11, 2013
करीब डेढ़ घंटे तक येलो लाइन में फंसी रही
केंद्रीय सचिवालय-हुडा सिटी सेंटर रूट पर मंगलवार सुबह मेट्रो ट्रेन के सुरंग में फंसने से उसमें सवार यात्रियों की धड़कनें थम गईं। दिल्ली सचिवालय के पास मेट्रो ट्रेन तकनीकी गडबड़ी के कारण करीब डेढ़ घंटे तक येलो लाइन में फंसी रही। इससे येलो रूट पर मेट्रो ट्रैफिक ठप पड़ गया, वहीं उसमें सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। करीब डेढ़ घंटे के बाद मेट्रो में फंसे यात्रियों को इमर्जेंसी दरवाजे से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक यह मेट्रो ट्रेन सुबह हुडा सिटी सेंटर के लिए रवाना हुई थी। केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन के बीच में यह येलो लाइन की सुरंग में फंस गई। ट्रेन को पहले वहां से निकालने की कोशिश की गई, लेकिन हर कोशिश बेकार साबित हुई। इससे मेट्रो में सवार यात्रियों में हलचल मच गई। आखिरकार यात्रियों को इमर्जेंसी दरवाजे से बाहर निकालने का फैसला किया गया।
ड्राइवर के पास वाले डिब्बे के इमर्जेंसी दरवाजे से यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। इसके बाद यात्री पटरी के किनारे पैदल चलते हुए वापस आए। मेट्रो ट्रेन इसके बाद भी वहां फंसी रही। इस दौरान राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर अफरातफरी मची रही। मेट्रो में फंसे यात्रियों ने बताया कि वे ट्रेन में बुरी तरह घबरा गए थे। मेट्रो के हेल्पलाइन नंबर भी काम नहीं कर रहे थे। लेडीज कोच में भी बत्ती गुल थी।

Thursday, June 6, 2013
रेल रिश्वत: आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
अदालत ने 10 करोड़ रुपये के रेलवे रिश्वतमामले में रेलमंत्री पवन कुमार बंसल के भांजे को कथित रूपसे धन देने वाले आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दीहै। सीबीआई जज स्वर्ण कांता शर्मा ने विवेक कुमार कीजमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि मामले में जांचअब भी जारी है। अदालत का यह भी कहना था कि अभी तकइस मामले में चार्जशीट भी दाखिल नहीं हुई है।
सीबीआई के मुताबिक विवेक ने सह आरोपी धर्मेंद्र कुमार केसाथ कथित रूप से 90 लाख रुपये बंसल के भांजे विजयसिंगला को चंडीगढ़ में दिए थे ताकि रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी को महत्वपूर्ण पद दिलाया जा सके। मामले मेंसिंगला को भी गिरफ्तार किया गया है। घोटाले के सिलसिले में बंसल को पिछले महीने केंद्रीय कैबिनेट सेइस्तीफा देना पड़ा था।

हेल्पलाइन (1800-180-5315)
उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रा के दौरान महिलाओं की
सुरक्षा को सुनिश्चित करने और रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों के साथ होने वाले
दुर्व्यवहार और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को इलाहाबाद मुख्यालय से
विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगरा मण्डल के अधिकारियों को महिला हेल्पलाइन टोल
फ्री नंबर शुरु किए जाने की जानकारी दी।
एनसीआर के सीपीआरओ संदीप माथुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इलाहाबाद जोन के महाप्रबंधक द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन (1800-180-5315) पर कोई सूचना देने के लिए लैंडलाइन फोन से डायरेक्ट नंबर मिलाया जा सकेगा, किंतु मोबाइल फोन से डायल करने पर नंबर से पहले शून्य लगाना होगा।
उन्होंने बताया कि इस सेवा के शुरु होने से एनसीआर में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों एवं घटनाओं की स्थिति में उन्हें त्वरित सहायता मुहैया कराकर इस प्रकार के मामलों से बचाव व निवारण के बेहतर प्रयास किए जा सकेंगे। यह सेवा जोनल कार्यालय के मुख्य नियंत्रण कक्ष से 24 घण्टे संचालित रहेगी।

Monday, June 3, 2013
ट्रेन में शादी रचाने वाले देश के पहले कपल
नासिक के रहने वाले श्याम जाधव और सारिका ट्रेन में
शादी रचाने वाले देश के पहले कपल बन गए हैं। दोनों सोमवार को पंचवटी एक्सप्रेस में
पूरे विधि-विधान से सात फेरों के साथ एक-दूसरे के हो गए। इस दौरान 110 पैसेंजरउनके
मेहमान बने।28 वर्षीय श्याम रियल एस्टेट एजेंट हैं और सप्ताह
में कम-से-कम चार दिन मुंबई आते हैं। उन्होंने बताया, 'मैं
पिछले 10 सालों से पंचवटी एक्सप्रेस से सफर कर रहा हूं और
रोजाना सफर करने वाले कई लोग मेरे गहरे दोस्त बन गए हैं। हम सभी लोग आदर्श डिब्बे
में चढ़ते हैं, जो कि पासधारकों के लिए रिजर्व है।'श्याम ने ट्रेन में शादी करने के बारे में सोचा नहीं था। जब उनके दोस्तों
ने यह सुझाव दिया तो उन्हें लगा कि वे मजाक कर रहे हैं। श्याम हंसते हुए कहते हैं,
'समुद्र के किनारे, महल या फिर ताजमहल के
सामने शादी करने की बात तो समझ में आती है लेकिन ट्रेन में थोड़ा विचित्र था।'
लेकिन श्याम को जब लगा कि उनके दोस्त सुझाव को लेकर गंभीर हैं और
मगेंतर भी बहुत उत्साहित है, तो उन्होंने हां कहने में देर
नहीं की।
श्याम ने बताया, 'ट्रेन के डिब्बे में सारे मेहमानों और रिश्तेदारों को बुलाना संभव नहीं था, इसलिए सब कुछ तय होने के बाद हमने शादी के लिए दो समारोह करने का फैसला किया। शनिवार को नासिक में बड़ा समारोह हुआ, जिसमें हमने सात फेरे लिए। ट्रेन वाली शादी सिर्फ साथ सफर करने वाले दोस्तों के लिए थी। इसके बावजूद ट्रेन का डिब्बा 110 गेस्टों से ठसाठस भरा हुआ था। मैंने और सारिका ने हर पल का पूरा मजा लिया।'
श्याम, सारिका पंडित और मेहमानों के साथ सोमवार सुबह नासिक में पंचवटी एक्सप्रेस में चढ़े। इसके बाद मंत्रों के बीच दोनों ने एक-दूसरे का साथ देने की कसमें खाईं और फिर हुआ रिसेप्शन। इस सबकी जिम्मेदारी उठाई ट्रेन में नियमित यात्रा करने वाले विपिन गांधी ने। विपिन रेल परिषद नाम से एक एनजीओ भी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी ट्रेन में करना चाहते थे, लेकिन लड़के वालों के परिवार के विरोध की वजह से ऐसा नहीं कर सके।
विपिन ने बताया, 'मुझे इस बात की खुशी है कि सारिका और श्याम ट्रेन में शादी कर रहे हैं। अगर मेरी बेटी के ससुराल वालों ने विरोध न किया होता तो ट्रेन में शादी करने वाले वे पहले कपल होते।'सारिका और श्याम की इस अनोखी शादी में सेंट्रल रेलवे ने भी पूरा साथ दिया और फंक्शन के लिए कोई चार्ज नहीं किया। सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता ने बताया, 'पासधारकों ने आदर्श कम्पार्टमन्ट एक छोटा-सा रिसेप्शन करने की अनुमति मांगी थी, जिसके लिए हमने खुशी-खुशी मंजूरी दे दी। हमारे पास इससे पहले ट्रेन में शादी का कोई रिकॉर्ड नहीं है।'

Subscribe to:
Comments (Atom)