Wednesday, December 31, 2008
हमारे सभी सुधी पाठकों को नव वर्ष २००९ की हार्दिक शुभकामनाए
बीती ताहि बिसारिये...
संपूर्ण अंतरिक्ष गतिशील है और उसके साथ ही हमारी पृथ्वी भी गतिशील है। कुछ भी क्षण भर
स्थिर नहीं रह पाता। जो गुजर गया, वह गुजर गया। बीते हुए समय को किसी भी परिस्थिति में ज्यों का त्यों वापस नहीं लाया जा सकता। यह प्रकृति का शाश्वत नियम है। मानव जीवन की भी यही स्थिति है। बीते हुए कल को आज नहीं बनाया जा सकता और आज को आने वाला कल नहीं कहा जा सकता। गति के इस अनवरत क्रम में मनुष्य की आयु और ओज का प्रति पल क्षरण होता रहता है। परिस्थितियां और वातावरण बदलते रहते हैं। नए व्यक्तियों से परिचय होता है और पुराने व्यक्ति विस्मृति हो जाते हैं। हमारे संपर्क में आने वाले कुछ व्यक्ति हमें अपनी मधुर स्मृतियां दे जाते हैं, जो एकाकी क्षणों में हमें आह्लादित रखती हैं और कठिनाइयों से संघर्ष करने के लिए ऊर्जा प्रदान करती हैं। दूसरी तरफ इन्हीं में से कुछ व्यक्ति हमें ऐसी पीड़ा दे जाते हैं, जो हमें निरंतर सालती रहती हैं। इस पीड़ा में गलती हमारी हो सकती है या दूसरे की भी। जिस प्रकार वह पीड़ा हमें कष्ट पहुंचाती है, संभव है, वह उस दूसरे व्यक्ति को भी इसी प्रकार या उससे भी अधिक कष्ट पहुंचा रही हो। एक उक्ति है कि गलती करना मनुष्य का स्वभाव है। दूसरी है कि प्रत्येक गलती मनुष्य को कुछ शिक्षा दे जाती है। मनुष्य अपने पालने से लेकर कब्र तक निरंतर शिक्षा ग्रहण करता रहता है। शिक्षा ग्रहण करने से अभिप्राय स्कूल की किसी बेंच पर बैठकर अपना पाठ याद करने मात्र से नहीं है। यहां शिक्षा से अभिप्राय इन गलतियों से सबक सीखने से ही है। हमारा जीवन स्वयं हमारा गुरु भी है और हमारा शिष्य भी। अतीत से सबक सीखकर हम अपने वर्तमान को सुधारते हैं और भविष्य को नए सिरे से संवारने की कोशिश करते हैं। समय को कालखंडों में बांटने की परंपरा विश्व भर में अत्यंत प्राचीन है। उसका मुख्य उद्देश्य निश्चित समय का निर्धारण और उसके आधार पर इस सृष्टि का अध्ययन करना रहा है। लेकिन इसके साथ काल-निर्धारण का एक उद्देश्य अतीत को पहचानने और उस आधार पर भावी योजनाएं बनाना भी रहा है। हमारे पूर्वज एक निश्चित कालखंड के बाद अपनी पिछली गतिविधियों की समीक्षा करते थे और उसे अपना संबल बनाकर भविष्य की डगर पर अपने चरण रखते थे। इस संपूर्ण ब्रह्मांड हम मनुष्यों का अस्तित्व नगण्य जैसा है। ब्रह्मांड में असंख्य आकाश गंगाएं हैं, जिनमें एक है हमारी आकाशगंगा। हमारी अपनी आकाशगंगा में भी अनेक सौरमंडल हैं, जिनमें एक सौरमंडल है हमारा। इस सौरमंडल में भी अनेक ग्रह हैं, जिनमें एक है हमारी पृथ्वी। पृथ्वी पर रहने वाला विशाल जनसमुदाय और अनेक देश, जिनमें एक देश है हमारा। भारत की भी 100 करोड़ से अधिक विशाल जनसंख्या में से एक व्यक्ति यानी कि मैं। तब यह व्यर्थ का अहंकार क्यों? विश्व की अकूत संपदा के सामने हमारी कुछ हजार, लाख या करोड़ की संपदा भी कोई अर्थ नहीं रखती। धार्मिक दृष्टि से भी इस सृष्टि का संपूर्ण कार्यक्रम विश्वनियंता की नीति के अनुसार चलता है -फिर किस बात का अहंकार। बीती हुई कटु घटनाओं को स्मृति से निकालकर उनसे प्राप्त शिक्षा से भविष्य को संवारने की आवश्यकता केवल व्यक्तिगत या पारिवारिक जीवन में ही नहीं, सर्वत्र है। आथिर्क क्षेत्र में अगर हमने कहीं फि जूलखर्ची की है या सही कार्यां पर खर्च न करके गलत कार्यां पर खर्च किया है, तो अब हम अपनी उस गलती को नए वर्ष में सुधार सकते हैं। समाज सुधार के कार्यां में पिछली कमियों को दूर करके हम नए सिरे से आगे बढ़ सकते हैं। रूठे हुए मित्र- परिजनों से संपर्क करके उन्हें हम पुन: अपना बना सकते हैं। नए लोगों से मैत्री करके अपनी मित्रता का दायरा बढ़ा सकते हैं। देश हित और समाज कल्याण की नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित करने में हम अपना योगदान कर सकते हैं।
Tuesday, December 30, 2008
भारत जय नगर से बरदीबस तक 70 किलोमीटर लंबी बड़ी लाइन का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Monday, December 29, 2008
भारत भूषण मोडगिल बने मध्य रेलवे के महाप्रबंधक
एक ईमानदार, सक्षम तथा भरोसे का महाप्रबंधक आखिर मध्य रेल को मिल ही गया है। बी बी मोडगिल जो अब तक बंगलौर में व्हील एण्ड एक्सल प्लांट में महाप्रबंधकके पद पर आसीन थे उन्हे मुंबई में मध्य रेल कामहाप्रबंधक का कार्यभार सौंपा गया है । यह पद अब इस कारण भी अहम हो गयाहै क्योंकि अभी हाल में सी एस टी स्टेशन पर आतंकियो नेहमला करके मुंबई पर कहर बरपाया था । रेलवे के विकास, सुरक्षा, और अन्य सुरक्षा के उपायों केलिए अभी मध्य रेल को काफी अहमं माना जा रहा है। हम श्री मोडगिल केलिए शुभकामनाएं व्यक्त करते है और आशा करते है कि वह इस चुनोती को सफलता से औरआत्मविशवास के साथ पूरा करेंगे
Sunday, December 28, 2008
रेलवे ई- टिकट घोटाला, पुलिस ने कईयों को किया गिरफतार
ये सभी एयरलाइन्स , रेलवे तथा अन्य ई-टिकट के घोटाले में संलग्न अपराधी हैं
Four persons, including a woman, were arrested in Delhi for allegedly running an e-ticketing racket which earned over Rs five crore by cheating Indian Railways and airlines, including Indian, through fraudulent use of credit cards. Naeem Ahmed (24), Shahid Iqbal (25), Feroz Alam (23) and Kanika Budhiraja (27) were caught by the Crime Branch of Delhi Police following investigations into a complaint by American Express Bank, Kingfisher Airlines and Spicejet regarding credit card misuse, police said on Sunday. The gang allegedly used to buy airline and rail tickets on the internet using credit cards procured fraudulently, they said adding the arrests have highlighted "certain lacunae in the ticketing system followed by airlines across the world". Most of the credit card details were procured by the gang from their associate in Bangkok, they said adding they took cash from customers promising them cheap and discounted tickets. When the airline or the bank tried to realise their money from the credit card owners, the actual card owner would protest and then it would be found that the card had been misused, police said. The arrested persons had allegedly misused credit cards of over 40 Indian and foreign banks. The gang was cracked after investigations led the sleuths to Kolkata from where the three men were arrested on December 21. Five days later, Budhiraja was arrested from her house in Rana Pratap Bagh in Delhi. More than 5,000 airline tickets as well as train tickets have been bought on the internet using these stolen credit cards details
लौह खनिज से लदी मालगाड़ी से 12 बम बरामद
Friday, December 26, 2008
रेलवे में सुरक्षा और अधिक होगी, लेकिन फोकस केवल पटना पर होगा
रेलवे में सुरक्षा और अधिक होगी, लेकिन फोकस केवल पटना पर होगा यहां से गुजरने वाली सभी गाडियों में सुरक्षा तथा संरक्षा की समीक्षा की गई है क्योंकि रेल मत्री को खुश करना है
The railways would beef up security measures on Kiul-Jamalpur section under Malda division of the Eastern Railway (ER) in the wake of the Maoist attack on the Bhagalpur-Muzaffarpur Jansewa Express on Thursday evening. The railways would also hold a meeting with GRP officials to check recurrence of such incidents in future on this particular route, said ER PRO B K Sharma. According to Sharma, though law and order is a state matter, the railways would co-operate fully with GRP and the state police in launching a joint operation against the banned Naxal outfit. The railways would ensure that each train passing through this route is properly escorted, he said. He informed that the Maoists had also snatched walkie-talkies of both the driver and guard of the ill-fated train with an aim to disconnect any communication with the control room or the nearest station. The railways have put all security personnel on high alert following this incident, he said.
Thursday, December 25, 2008
विस्फोट का निशाना निश्चित रूप से राजधानी एक्सप्रेस ही थी।
हिमगिरि के दस से बारह डिब्बे पटरी से उतर गए।
वाराणसी के खालिसपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक बुधवार शाम तकरीबन चार बजे हिमगिरि एक्सप्रेस के कम से कम दस डिब्बे पटरी से उतर गए, लेकिन इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वाराणसी के एसएसपी विजय प्रकाश ने बताया कि शाम तकरीबन चार बजे हिमगिरि के दस से बारह डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि अभी इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
Saturday, December 20, 2008
मुंबई में मोटरमैन हडताल यात्रियों केलिए खतरनाक
Friday, December 19, 2008
बेटे के बिछोह और उसके लिए फिक्रमंद पिता की उम्मीदें अब इकलौती उस सूचना पर टिकी हैं जो उन्हें जेजे अस्पताल पहुंचने पर किसी ने दी थी।
Thursday, December 18, 2008
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में भाग लेने पधार रहे है श्री अटल
कोंकण रेलवे की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में भाग लेने केलिए रेल हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य श्री रवि अटल मुंबई में आ रहे हैं । यह सूचना विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त हुई है ।
श्री अटल के आने से निश्चित रूप में समिति की बैठक में सभी अधिकारी गंभीरता का परिचय देते है और बैठक को वास्तव में संजीदगी के साथ आयोजित करते हैं । यह पता चला है कि कोंकण रेलवे में अभी भी बहुत से कार्य ऐसे है जिनका अनुपालन अभी तक नहीं हुआ है आशा है कि श्री अटल के आने से इस बैठक में काफी मुद्दो पर चर्चा होगी और इस रेलवे में हिन्दी का काम बढेगा । ज्ञातव्य है कि ३ महीने पहले ही इस कार्यालय का निरीक्षण संसदीय राजभाषा समिति ने किया था, और उस समय प्रबंध निदेशक श्री अनुराग मिश्र जी ने इस काम को बढाने को आश्वासन समिति को दिया था ।
केंद्रीय मंत्री ए. आर. अंतुले के बयानों पर हंगामा खड़ा हो गया है।
आंच कांग्रेस को लग रही है। केंद्र और राज्य दोनों जगह कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन सरकारें हैं। विपक्ष ने अंतुले के सवालों को लपक लिया है। लोकसभा में भारी हंगामे के बीच विपक्ष ने प्रधानमंत्री से सफाई मांगी। अंतुले ने बुधवार को महाराष्ट्र एटीएस चीफ हेमंत करकरे और उनके वरिष्ठ सहयोगियों की हत्या पर कई सवाल उठाए। अंतुले के बयानों से सत्ता पक्ष स्तब्ध रह गया। कांग्रेस ने सदन के बाहर फौरन सफाई देते हुए खुद को उनके बयानों से अलग करने की कोशिश की और कहा कि ये अंतुले के अपने विचार हैं। लेकिन शिवसेना के अनंत गीते ने कहा कि अंतुले ने लोकसभा के बाहर कहा है कि करकरे की हत्या आतंकवादियों ने नहीं, बल्कि किसी और ने की। अंतुले ने इसका खंडन करते हुए कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा। लोकसभा में आतंकवाद के खिलाफ पेश दो विधेयकों पर सदन में आम सहमति के माहौल में अंतुले के सवालों ने सरकार और विपक्ष के बीच तनाव पैदा कर दिया। विपक्ष का कहना था कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री सबका सदन में बयान है कि करकरे सहित 35 सुरक्षाकर्मी आतंकवादियों के हाथों मारे गए हैं। मगर सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री कुछ और कह रहे हैं। गृह मंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। अंतुले का सदन के बाहर दिया बयान टीवी चैनलों पर दिखाया जा रहा है। अंतुले का यह सवाल कांग्रेस के लिए सबसे ज्यादा मुश्किलें पैदा करने वाला है कि करकरे कामा अस्पताल अपनी मर्जी से गए थे या किसी ने उन्हें वहां जाने के लिए कहा था। एटीएस चीफ को निर्देश सरकार का कोई बड़ा आदमी ही दे सकता है। अंतुले ने कहा कि करकरे मालेगांव सहित कई संवेदनशील मामलों की जांच कर रहे थे। जांच प्रज्ञा सिंह, कर्नल श्रीकांत पुरोहित और अन्य लोगों के खिलाफ थी। अंतुले का निशाना राजनीतिक निहितार्थ लिए हुए है। मुंबई के आतंकवादी हमलों के बाद कांग्रेस द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री को हटाने और आतंकवाद के खिलाफ दो कड़े कानून लाने से उसके पक्ष में जो माहौल बन रहा था, अंतुले के सवालों से उस रंग में भंग पड़ गया है। कांग्रेस का कहना है कि हम अंतुले से सहमत नहीं हैं। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि अंतुले के इस सवाल के पीछे क्या महाराष्ट्र की अंदरूनी राजनीति है?
अंतुले ने कहा है कि वह इस बारे में कोई सफाई नहीं देंगे और न ही किसी के प्रति उनकी जवाबदेही है।
निशाने पर आए केंद्रीय मंत्री ए. आर. अंतुले ने कहा है कि वह इस बारे में कोई सफाई नहीं देंगे और न ही किसी के प्रति उनकी जवाबदेही है। अंतुले ने यह भी कहा कि इस मामले में वह सोनिया गांधी से नहीं मिले हैं और न ही किसी को लिखित सफाई दी है। इससे पहले लोकसभा में बीजेपी और शिवसेना के सदस्यों ने हंगामा किया और अंतुले को बर्खास्त करने की मांग की। बीजेपी के संतोष गंगवार ने शून्यकाल शुरू होते ही अंतुले के कथित बयान का मामला उठाया जिसका पार्टी और शिवसेना सदस्यों ने समर्थन किया। अंतुले भी उस समय सदन में मौजूद थे लेकिन अपने बचाव में वह कुछ नहीं बोले। गंगवार ने अंतुले के बयान को आपत्तिजनक बताते हुये कहा कि एक ओर जहां लोकसभा में आतंकवाद से लड़ने के लिये कठोर कानून बनाने पर चर्चा हो रही थी वहीं दूसरी और अंतुले ने करकरे और उनके सहयोगियों के आतंकवादी हमले में मारे जाने पर सवाल खड़े किए जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।ॉ बीजेपी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अंतुले को तुरंत बर्खास्त करने और इस मामले में तत्काल सदन में सफाई देने की मांग की।
पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों को खत्म करने के लिए सरकार हिम्मत का परिचय देते हुए कड़े कदम उठाए।
के लिए कड़े कदम उठाने से सरकार डरती है। साथ ही योगगुरु ने कहा कि आज बल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस या इंदिरा गांधी जैसे नेता होते, तो अब तक आतंकवादी शिविरों पर हमला हो चुका होता। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की पुस्तक 'नन्दा राजजात' के विमोचन समारोह में हिस्सा लेने आए बाबा रामदेव ने पत्रकारों से कहा कि सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों को खत्म करने के लिए सरकार हिम्मत का परिचय देते हुए कड़े कदम उठाए। बाबा रामदेव से पत्रकारों ने जब यह पूछा कि सरकार कड़े कदम उठाने में क्यों हिचक रही है, उन्होंने कहा कि इसके लिए इच्छा शक्ति की जरूरत होती है, जिसका अभाव है। बाबा रामदेव ने कहा कि देश में सेना और अर्द्धसैनिक बलों की कुल संख्या करीब 18 लाख है, लेकिन स्थिति यह है कि आतंकवादियों से मुकाबला करने के लिए अमेरिका का मुंह ताका जाता है। बाबा ने तल्ख लहजे में कहा कि आम नागरिक को मारा जाता है, तो इसका कोई असर नहीं पड़ता और यदि सत्ता में बैठे 4 या 5 नेताओं को गोली लग जाती, तो हंगामा मच जाता है। उन्होंने कहा कि सैनिकों और आम नागरिकों की जान की भी कीमत होती है और आतंकवादी घटनाओं में करीब एक लाख लोग मारे जा चुके हैं। आतंकवादियों के खिलाफ तुरंत कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है।
Tuesday, December 16, 2008
पटना मे घना कोहराः कई ट्रेन विलम्ब से
पटना मे घना कोहराः कई ट्रेन विलम्ब से
PATNA: Foggy weather conditions on Monday affected normal movement of passenger trains under Danapur division of the East Central Railway (ECR). The dense fog made things difficult particularly on the mainline Mughalsarai-Jhjaha section of the division. However, the railways have been following safety measures during foggy weather conditions, said Danapur DRM B D Garg. According to Garg, the railways have stepped up safety measures at all big and small stations to avoid any mishap during foggy conditions. As part of this exercise, fog signals (detonators) are being used every day in the division as a precautionary measure. Fog signalmen have been deputed at each station, particularly at those which are highly vulnerable from the fog point of view, he said. The DRM maintained that while four fog signalmen have been deployed at each major station, two such staff have been deputed at every small station with the strict instructions to remain extra alert especially during night. The railways have also installed visibility test object (VTO) at each fog-prone station to check visibility first and use fog signals to warn both drivers and guards to follow strictly winter safety rules, he said. According to the DRM, though the booked speed of each mail and express train is 110 kmph on the mainline section of the division, the railways have instructed the drivers to apply their discretion and follow the dense fog caution which is to run passenger trains at the maximum speed limit of 60 kmph during foggy weather conditions, Garg said. According to senior divisional safety officer (senior DSO) B N P Verma, keeping in mind the fact that the "taal" areas of Mokama, Koelwar, Biharsharif, Bakhtiarpur and Barh are mostly enveloped in dense fog, the railways have been giving counselling to all those staff related to safety, including drivers and guards. The railways have been giving topmost priority to safety measures, he said adding a separate safety cell has been set up in the Danapur control room to keep a tab on safety rules being followed in the division.
नोट के बदले वोटः मामला स्पीकर के पास
NEW DELHI: Lok Sabha Speaker Somnath Chatterjee on Tuesday recommended a probe by the home ministry into the role of three persons who were named in the alleged 'cash-for-votes' scam that rocked Parliament during the Confidence Motion in July. The Speaker referred to the Home Ministry the matter related to Sanjeev Saxena, alleged aide of Samajwadi Party leader Amar Singh, Sudheendra Kulkarni, a close aide of senior BJP leader L K Advani, and Suhail Hindustani, a day after the Parliamentary Inquiry Committee said that there was need for further investigation into the roles played by them. In its report submitted in Lok Sabha on Monday, the Inquiry Committee, headed by V Kishore Chandra Deo, had given a clean chit to Amar Singh and Ahmed Patel, political adviser to Congress President Sonia Gandhi, saying the "material on record does not conclusively prove" that they had sent money to three BJP MPs for the "purpose of winning" them over for the Confidence Motion. "The Committee has, however, found the evidence given before the Committee by three persons involved in this episode as unconvincing and the Committee have suggested that their role in the matter needs to be investigated by investigating agencies," Chatterjee noted in the House today. "I am, accordingly, referring the matter pertaining to the said three persons to the Honourable Minister of Home Affairs for appropriate action in the light of the recommendations of the Committee," the Speaker said.
Monday, December 15, 2008
रेल भर्ती बोर्ड की परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट
रेल भर्ती बोर्ड की परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट होने के कारण परीक्षा तो रद्द हो ही गई है साथ ही साथ कई रेलवे कर्मचारी जो इस काण्ड से ताल्लूक रखते थे, गिरफतारकिए गए हैं ।
इसी के साथ साथ करीब २५० परीक्षार्थियों को भी हिरासत में लिया गया है जिसमें यह संदेह बताया जा रहा है कि वे इस काण्ड में शामिल थे ।
इलाहाबाद रेलवे भर्ती बोर्ड की लापरवाही से दूसरे परीक्षार्थियों को जो तकलीफ हुई है उसका जिम्मेवार होगा कौन , इसपर भी ध्यान देने की आवश्यकता है ।
Sunday, December 14, 2008
दिल्ली मैट्रो को ऊर्जा बचत केलिए पुरस्कार
दिल्ली मैट्रो को ऊर्जा बचत केलिए पुरस्कार मिला
The Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) was conferred an award on Sunday by the power ministry for adopting special measures that result in energy conservation. Satish Kumar, DMRC's director (electrical), received the award on behalf of DMRC from Power Minister Sushil Kumar Shinde at the National Energy Awards function held at the Hyatt Hotel in the capital. The measures that were lauded by the ministry included utilisation of energy regenerated during braking the trains for air conditioning and lighting, management of lighting in stations and tunnels, use of solar energy in parking lots, and optimisation of air conditioning in trains and stations. DMRC has been previously given ISO 14001 and OHSAS 18001 certifications for good environmental management and has also been recognised by the United Nations as the first railway project to earn carbon credits
45 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रेल यात्रा में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। लालू यादव
The Railways have approached Bihar government to incorporate 'Railway Safety' in the syllabus for class seven and eight, according to a senior official. The chapter would precisely cover the safety precautions to be taken while travelling and crossing manned and unmanned crossings and those relating to tackling drugging on running trains, an official of the East Central Railway (ECR) said. The state Human resource development department's officials have responded favourably to ECR's request, he claimed. The ECR has also decided to equip every division with adequate number of walkie-talkies and it would embark on regular training and health check-up camps for all those involved in safety of trains, he said.
Friday, December 12, 2008
महाप्रबंधको की तैनाती के नए प्रस्ताव,
1। Vivek Sahay............................................................NCR to उत्तर रेलवे
2। R. N. Verma...........................................................Metro to पश्चिम रेल
3। B. B. Modgil...........................................................RWF toमध्य रेल
4। sudesh Kumar........................................................एन सी आर
5। A. K. Vohra............................................................रेलवे कालेज
6. V. N. Tripathi.........................................................मेट्रो
7. Kuldeep Chaturvedi................................................दपरे
8। Kasturi Ranjan......................................................एस इ सी आर
9। pradeep Kumar.....................................................आर सी एफ
10। R। K. Upadhayaya................................................आर डब्लू एफ
11। Deepak Krishna....................................................ई आर
12। Jayant...................................................................आई सी एफ
Saturday, December 6, 2008
गृह मंत्री चिदंबरम ने छत्रपति शिवाजी टरमिनस का जायजा लिया ।
गृह मंत्री चिदंबरम ने छत्रपति शिवाजी टरमिनस का जायजा लिया ।
केंद्रीय गृहमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद पी.चिदंबरम ने देश के सुरक्षा हालात
पर गंभीरता से विचार करना और ऐक्शन लेना शुरू कर दिया है। चिदंबरम ने शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस का मुआयना करने के दौरान यह माना कि हाल ही में मुंबई पर हुए आतंकी हमले की वजह सिक्युरिटी और इंटेलिजंस का 'फेल' होना था। चिदंबरमन ने कहा कि मैं मानता हूं कि यह सिक्युरिटी और इंटेलिजंस की नाकामी है। चिदंबरम सीएसटी रेलवे स्टेशन का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। सीएसटी रेलवे स्टेशन उन जगहों में से एक था, जिसे आतंकी हमला करने वालों ने निशाना बनाया था। उन्होंने कहा कि इस बात पर्याप्त सबूत हैं कि इस हमले के तार उन संगठनों से सीधे तौर पर जुड़ रहे हैं, जो पहले भी हुए धमाके और हमले के लिए जिम्मेदार रहे हैं। चिदंबरम ने यह साफ किया कि सिक्युरिटी सिस्टम में खामियां हैं, जिन्हें दूर करने और सुधारने की जरूरत है।
साजिश को अंजाम देने के लिए लश्कर-ए-तैबा का एक बड़ा आतंकवादी तीन महीने से कराची में था।
Thursday, December 4, 2008
अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के नए मुख्य मंत्री हो सकते है ।
अब इंतजार है 8 तारीख का जब सामने आएगा प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला। एक प्राइवट न्यूज़ चैनल वाइस ऑफ इंडिया द्वारा कराए गए एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तो मामला बेहद नजदीकी है। मध्य प्रदेश में जरूर बीजेपी कांग्रेस पर भारी पड़ती दिख रही है। आइए देखते हैं इन चारों राज्यों के बारे में क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे- दिल्ली दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए कराए गए एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों को 32 से 38 सीटें मिल सकती हैं। 2003 में 20 सीटों पर ही सिमटी बीजेपी को हालांकि इस बार 6 फीसदी वोटों का फायदा हुआ है, लेकिन वह बहुमत से फिर भी दूर है। 2003 में कांग्रेस को 47 सीटें मिली थीं। अन्य के खाते में 1 से 5 सीटें आ सकती हैं। राजस्थान एग्जिट पोल के मुताबिक 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में कांग्रेस के खाते में 102 से 114 सीटें आ सकती हैं। वहीं बीजेपी को 86 से 98 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। अन्य को 8 से 18 सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे में बीजेपी और अन्य को 2 फीसदी वोटों का नुकसान बताया गया है। जबकि, कांग्रेस को 4 फीसदी वोटों का फायदा दिखाया गया है। मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश से बीजेपी के लिए कुछ राहत की खबर है। 228 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी कांग्रेस पर भारी पड़ती दिख रही है। बीजेपी को 119 से 131 सीटें मिल सकती हैं। 2003 में उसे 171 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस के खाते में 78 से 90 सीटें आ सकती हैं। 2003 में 39 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस को 7 फीसदी वोटों का फायदा दिखाया गया है, लेकिन सीएम की कुर्सी उसकी पहुंच से फिर भी काफी दूर है। 2003 में 18 सीटों पर कब्जा करने वाले अन्य दलों को इस बार 15 से 27 सीटें मिल सकती हैं। छत्तीसगढ़ 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। लेकिन बढ़त बीजेपी को दिखाई दे रही है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 45 से 51 सीटें मिल सकती हैं। उसे 4 फीसदी वोटों का फायदा दिखाया गया है। 2003 में उसके खाते में 50 सीटें आई थीं। कांग्रेस को 39 से 45 सीटें मिलने का अनुमान है। उसे 4 फीसदी वोटों का फायदा होगा। 2003 में उसके खाते में 37 सीटें आई थीं। अन्य को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के नए मुख्य मंत्री हो सकते है ।
Wednesday, December 3, 2008
यह भी पढने लायक है
मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तार 3 आरोपियों की शनिवार को कलीना फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में फिर पॉलिग्राफ जांच हुई। पॉलिग्राफ का दूसरा मतलब लाई डिटेक्टर टेस्ट से जुड़ा होता है। इन आरोपियों का शुक्रवार को भी ब्रेन मैपिंग के अलावा लाई डिटेक्टर टेस्ट हुआ था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सैन्य अधिकारी रमेश उपाध्याय और समीर कुलकर्णी को लैब में लाया गया और जांच की गई। सूत्रों ने कहा, 'कुछ आरोपियों की शुक्रवार को भी जांच हुई थी।' सूत्रों ने कहा कि आरोपियों का नार्को विश्लेषण करना अब भी बाकी है। साध्वी व अन्य लोगों से कितने सवाल पूछे गए, एटीएस सूत्रों ने इसका सार्वजनिक खुलासा नहीं किया है, हालांकि टीवी चैनलों पर पूछे गए सवालों की संख्या अलग-अलग बताई गई। किसी ने संख्या 300 बताई, किसी ने 100 तो किसी ने 40 बताई। साध्वी सहित पांच व्यक्तियों को मालेगांव में एक मोटरसाइकल पर बम रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मालेगांव विस्फोट में 6 लोग मारे गये थे।इसके अलावाअमरीका भारत के साथअमेरिका के नवनिर्वाचित प्रेजिडंट बराक ओबामा ने कहा है कि भारत को अपनी संप्रभुता कीरक्षा के लिए आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। 20 जनवरी को राष्ट्रपति की कुर्सी संभालने से पहले ओबामा ने शिकागो में एक प्रेस कॉन्फ्रंस में कहा कि संप्रभु राष्ट्रों को अपनी रक्षा का पूरा अधिकार है। क्या अमेरिका की तरह भारत भी किसी देश की सहमति के बिना वहां स्थित आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर कर सकता है, इस सवाल पर ओबामा ने कहा कि मैं दक्षिण एशिया की मौजूदा परिस्थितियों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मुझे लगता है कि इस मामले में हमें जांचकर्ताओं को उनका काम करने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंबई में आतंकवादी हमलों के दोषियों को पकड़ने में हम भारत को पूरा सहयोग देंगे। विदेश मंत्री के रूप में हिलेरी क्लिंटन के नॉमिनेशन पर ओबामा ने कहा कि मुझे कोई संदेह नहीं है कि इस काम के लिए हिलेरी उपयुक्त हैं और वह मेरे साथ विदेश नीति के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम पर काम करेंगी। रॉबर्ट गेट्स को रक्षा मंत्री बनाए रखने पर उन्होंने कहा कि अमेरिका के 2 युद्धों में शामिल होने के कारण निरंतरता बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। ओबामा ने एरिजोना के गवर्नर जेनेट नेपोलिटानो को आंतरिक सुरक्षा सचिव, एरिक होल्डर को अटॉर्नी जनरल, नौसेना के रिटायर्ड जनरल जेम्स जोंस को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और सूसन राइस को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत नियुक्त किया है ।
Monday, December 1, 2008
टॉप पालिटीशियन और अफसर निकम्मेः एम के नारायण के विरूद्ध् पी आई एल
मुंबई हमले में जितने भी लोगों ने शहर को बचाते हुए अपनी जान गंवाई है, वे सब मराठी थे। शर्मिला ठाकरे
अमिताभ बच्चन आमतौर पर अपनी भावनाएं अपने ब्लॉग के जरिए ही जाहिर करते हैं। लेकिन रविवार को वह इतने दुखी और उत्तेजित थे कि उन्होंने मुझे एक एसएमएस भेजा। यह एसएमएस उन्हें राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे ने भेजा था।
इस एसएमएस में लिखा था - मुंबई हमले में जितने भी लोगों ने शहर को बचाते हुए अपनी जान गंवाई है, वे सब मराठी थे। एमएनएस वर्कर इस वक्त रक्त दान, पुलिस की मदद और शव उठाने में बिजी हैं। इस बात पर अमिताभ बच्चन बेहद खफा हैं। वह कहते हैं कि क्या ये लोग इससे भी नीचे गिर सकते हैं ? जब एनएसजी, आर्मी और नेवी पूरे देश और दुनियाभर के लोगों को बचाने की कोशिश कर रही हैं, ये लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं। बिग बी इन नेताओं पर गुस्सा जाहिर करने वाले अकेले नहीं हैं। बुधवार शाम से ही इस तरह के एसएमएस आ रहे थे कि मुंबई पर हक जताने वाले राज ठाकरे कहां हैं।
और एक झलक यह भीः
मुंबई के आतंकवादी हमले के बाद नेताओं के नाम पर इतनी थू-थू हुई है कि लगता है राजनेता बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट में अजीब-ओ-गरीब बयान सामने आ रहे हैं। नया कारनामा बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी का है। नकवी ने मुंबई में राजनेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहीं कुछ महिलाओं के बारे में कहा कि ये लिपस्टिक-पाउडर लगाकर क्या विरोध करेंगी। नकवी ने इन महिलाओं की तुलना कश्मीर के अलगाववादियों से कर दी। उन्होंने कहा कि नेताओं के विरोध में नारे लगाने वाले ग्रुपों की जांच होनी चाहिए। नकवी के इस बयान पर बीजेपी भी मुश्किल में आ गई है। आनन-फानन में बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने बयान जारी किया कि यह नकवी के अपने विचार हैं और बीजेपी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन नकवी की यह टिप्पणी कई महिला संगठनों को नागवार गुजरी है और उनका विरोध शुरू हो गया है। विमिंस पावर कनेक्ट की अध्यक्ष रंजना कुमारी ने कहा है कि यह एक मूर्खतापूर्ण बयान है और इस तरह के लोग नेता होने के लायक ही नहीं हैं। रंजना से साफ किया कि इस वक्त जो विरोध हो रहा है वह लोकतंत्र का नहीं बल्कि नेताओं के गैरजिम्मेदाराना रवैये का विरोध है। लिपस्टिक और पाउडर पर कॉमेंट करके ये नेता यही गैरजिम्मेदारी और मूर्खता ही साबित कर रहे हैं।
