Friday, September 18, 2015

रेलवे का नया टाइम टेबल एक अक्टूबर से लागू

रेलवे का नया टाइम टेबल एक अक्टूबर से लागू होने जा रहा है, लेकिन भोपाल होकर जानी वाली ट्रेनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। यहां से जाने वाली किसी भी ट्रेन के टाइम टेबल में बदलाव नहीं किया गया है। दो नई ट्रेनें शुरू होनी हैं, सिर्फ उन्हें छोड़कर।

हाल ही में मुंबई में हुई टाइम टेबल कमेटी की बैठक में ट्रेनों के टाइम टेबल को लेकर अंतिम फैसला हो गया है। नए टाइम टेबल में डबल डेकर ट्रेन को बंद करने को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि बजट में ट्रेन को बंद करने की घोषणा हो सकती है, क्योंकि भोपाल व रतलाम मंडल ने घाटे के चलते ट्रेन को बंद करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को दिया था।

No comments: