Friday, March 12, 2010

हरिद्वार महाकुंभ जाने वाले यात्रियों से रेलवे अधिक किराया वसूल रही है।

हरिद्वार महाकुंभ जाने वाले यात्रियों से रेलवे अधिक किराया वसूल रही है। रेल राज्य मंत्री के. एच. मुनियप्पा ने लोकसभा को बताया कि सेकंड क्लास के लिए 3 रुपये और स्लीपर क्लास के लिए 5 रुपये का मेला अधिभार वसूला जा रहा है। उन्होंने सुमित्रा महाजन के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि एसी चेयर कार और एसी 3-टियर के लिए 7 रुपये, फर्स्ट क्लास और एसी 2 टियर के लिए 10 रुपये और एसी फर्स्ट क्लास के लिए 15 रुपये के रूप में मामूली मेला सर चार्ज केवल 15 रुपये से अधिक मूल किराये वाले टिकटों पर भी वसूला जाता है।

No comments: