नवरात्र
और चैत्र मेला को लेकर शीतला माता मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के
लिए जहां जिला प्रशासन बेहतर इंतजाम करने में जुटा है, वहीं शहर के बस
स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर इंतजाम बेहतर नहीं हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले
लोगों को मंदिर तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। बस स्टैंड परिसर में पूछताछ
काउंटर टिकट काउंटर से काफी दूर है, जिससे पैसेंजर आसानी से वहां तक नहीं पहुंच पाते
हैं। ऐसे में लोग बस स्टैंड में बने बुक स्टॉल पर पूछताछ करते देखे जाते हैं। इससे
कई बार दुकानदार और पैसेंजरों के बीच बहस भी हो जाती है। इसके अलावा यहां महिला
वेटिंग रूम की हालत भी काफी खराब है, वहीं पुरुष वेटिंग रूम में पुलिस चौकी बनी हुई है।
रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां भी मेले की जानकारी देने की कोई व्यवस्था नहीं
है। इससे लोग इधर-उधर भटकते नजर आते हैं।
Wednesday, March 25, 2015
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment