Wednesday, December 31, 2008

हमारे सभी सुधी पाठकों को नव वर्ष २००९ की हार्दिक शुभकामनाए

नए वर्ष २००९ में कृपयाः
बीती ताहि बिसारिये...
संपूर्ण अंतरिक्ष गतिशील है और उसके साथ ही हमारी पृथ्वी भी गतिशील है। कुछ भी क्षण भर
स्थिर नहीं रह पाता। जो गुजर गया, वह गुजर गया। बीते हुए समय को किसी भी परिस्थिति में ज्यों का त्यों वापस नहीं लाया जा सकता। यह प्रकृति का शाश्वत नियम है। मानव जीवन की भी यही स्थिति है। बीते हुए कल को आज नहीं बनाया जा सकता और आज को आने वाला कल नहीं कहा जा सकता। गति के इस अनवरत क्रम में मनुष्य की आयु और ओज का प्रति पल क्षरण होता रहता है। परिस्थितियां और वातावरण बदलते रहते हैं। नए व्यक्तियों से परिचय होता है और पुराने व्यक्ति विस्मृति हो जाते हैं। हमारे संपर्क में आने वाले कुछ व्यक्ति हमें अपनी मधुर स्मृतियां दे जाते हैं, जो एकाकी क्षणों में हमें आह्लादित रखती हैं और कठिनाइयों से संघर्ष करने के लिए ऊर्जा प्रदान करती हैं। दूसरी तरफ इन्हीं में से कुछ व्यक्ति हमें ऐसी पीड़ा दे जाते हैं, जो हमें निरंतर सालती रहती हैं। इस पीड़ा में गलती हमारी हो सकती है या दूसरे की भी। जिस प्रकार वह पीड़ा हमें कष्ट पहुंचाती है, संभव है, वह उस दूसरे व्यक्ति को भी इसी प्रकार या उससे भी अधिक कष्ट पहुंचा रही हो। एक उक्ति है कि गलती करना मनुष्य का स्वभाव है। दूसरी है कि प्रत्येक गलती मनुष्य को कुछ शिक्षा दे जाती है। मनुष्य अपने पालने से लेकर कब्र तक निरंतर शिक्षा ग्रहण करता रहता है। शिक्षा ग्रहण करने से अभिप्राय स्कूल की किसी बेंच पर बैठकर अपना पाठ याद करने मात्र से नहीं है। यहां शिक्षा से अभिप्राय इन गलतियों से सबक सीखने से ही है। हमारा जीवन स्वयं हमारा गुरु भी है और हमारा शिष्य भी। अतीत से सबक सीखकर हम अपने वर्तमान को सुधारते हैं और भविष्य को नए सिरे से संवारने की कोशिश करते हैं। समय को कालखंडों में बांटने की परंपरा विश्व भर में अत्यंत प्राचीन है। उसका मुख्य उद्देश्य निश्चित समय का निर्धारण और उसके आधार पर इस सृष्टि का अध्ययन करना रहा है। लेकिन इसके साथ काल-निर्धारण का एक उद्देश्य अतीत को पहचानने और उस आधार पर भावी योजनाएं बनाना भी रहा है। हमारे पूर्वज एक निश्चित कालखंड के बाद अपनी पिछली गतिविधियों की समीक्षा करते थे और उसे अपना संबल बनाकर भविष्य की डगर पर अपने चरण रखते थे। इस संपूर्ण ब्रह्मांड हम मनुष्यों का अस्तित्व नगण्य जैसा है। ब्रह्मांड में असंख्य आकाश गंगाएं हैं, जिनमें एक है हमारी आकाशगंगा। हमारी अपनी आकाशगंगा में भी अनेक सौरमंडल हैं, जिनमें एक सौरमंडल है हमारा। इस सौरमंडल में भी अनेक ग्रह हैं, जिनमें एक है हमारी पृथ्वी। पृथ्वी पर रहने वाला विशाल जनसमुदाय और अनेक देश, जिनमें एक देश है हमारा। भारत की भी 100 करोड़ से अधिक विशाल जनसंख्या में से एक व्यक्ति यानी कि मैं। तब यह व्यर्थ का अहंकार क्यों? विश्व की अकूत संपदा के सामने हमारी कुछ हजार, लाख या करोड़ की संपदा भी कोई अर्थ नहीं रखती। धार्मिक दृष्टि से भी इस सृष्टि का संपूर्ण कार्यक्रम विश्वनियंता की नीति के अनुसार चलता है -फिर किस बात का अहंकार। बीती हुई कटु घटनाओं को स्मृति से निकालकर उनसे प्राप्त शिक्षा से भविष्य को संवारने की आवश्यकता केवल व्यक्तिगत या पारिवारिक जीवन में ही नहीं, सर्वत्र है। आथिर्क क्षेत्र में अगर हमने कहीं फि जूलखर्ची की है या सही कार्यां पर खर्च न करके गलत कार्यां पर खर्च किया है, तो अब हम अपनी उस गलती को नए वर्ष में सुधार सकते हैं। समाज सुधार के कार्यां में पिछली कमियों को दूर करके हम नए सिरे से आगे बढ़ सकते हैं। रूठे हुए मित्र- परिजनों से संपर्क करके उन्हें हम पुन: अपना बना सकते हैं। नए लोगों से मैत्री करके अपनी मित्रता का दायरा बढ़ा सकते हैं। देश हित और समाज कल्याण की नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित करने में हम अपना योगदान कर सकते हैं।

Tuesday, December 30, 2008

भारत जय नगर से बरदीबस तक 70 किलोमीटर लंबी बड़ी लाइन का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत ने मध्य नेपाल में रेलवे नेटवर्क के विस्तार और 30 किलोमीटर लंबी जयनगर-जनकपुर रेलवे लाइन को अपग्रेड करने की पेशकश की है। कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र की यूपीए सरकार के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यहां इस आशय की जानकारी दी। राष्ट्रीय जनता दल के उप नेता देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि भारत ने मध्य नेपाल के सिंधुली जिले में बरदीबस तक रेलवे नेटवर्क के विस्तार और जयनगर-जनकपुर रेलवे लाइन को अपग्रेड करने की पेशकश की है। यादव ने अपनी नेपाल यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री प्रचंड और नेपाली कांगेस के अध्यक्ष जी.पी. कोइराला सहित नेपाल के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान यादव ने दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि खासकर तराई मैदानी क्षेत्र में सीमा के आसपास रहने वाले लोगों की समस्याएं सुलझाई जा सकें। रविवार को अपनी संक्षिप्त यात्रा के संपन्न होने पर यादव ने बताया कि भारत जय नगर से बरदीबस तक 70 किलोमीटर लंबी बड़ी लाइन का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत जनकपुर के जरिए ईस्ट वे हाइवे को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल ने इस संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस दिशा में निर्माण कार्य फरवरी में शुरू होगा। प्रधानमंत्री प्रचंड से मुलाकात के दौरान भी इस विषय पर बातचीत हुई थी। यादव ने कहा कि निर्माण कार्य शुरू करने के लिए भारत सरकार को वित्तीय मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को बाढ़ की समस्या से बचने, हाइड्रो पावर का लाभ उठाने और लोगों को कृषि सुविधा मुहैया कराने के लिए परस्पर सहयोग करना चाहिए।

Monday, December 29, 2008

भारत भूषण मोडगिल बने मध्य रेलवे के महाप्रबंधक

भारत भूषण मोडगिल बने मध्य रेलवे के महाप्रबंधक , श्री वर्मा की मिली सौगात, बने पश्चिम रेल के महाप्रबंधक, श्री विवेक सहाय को इलाहाबाद से दिल्ली लाया गया ।
एक ईमानदार, सक्षम तथा भरोसे का महाप्रबंधक आखिर मध्य रेल को मिल ही गया है। बी बी मोडगिल जो अब तक बंगलौर में व्हील एण्ड एक्सल प्लांट में महाप्रबंधकके पद पर आसीन थे उन्हे मुंबई में मध्य रेल कामहाप्रबंधक का कार्यभार सौंपा गया है । यह पद अब इस कारण भी अहम हो गयाहै क्योंकि अभी हाल में सी एस टी स्टेशन पर आतंकियो नेहमला करके मुंबई पर कहर बरपाया था । रेलवे के विकास, सुरक्षा, और अन्य सुरक्षा के उपायों केलिए अभी मध्य रेल को काफी अहमं माना जा रहा है। हम श्री मोडगिल केलिए शुभकामनाएं व्यक्त करते है और आशा करते है कि वह इस चुनोती को सफलता से औरआत्मविशवास के साथ पूरा करेंगे

Sunday, December 28, 2008

रेलवे ई- टिकट घोटाला, पुलिस ने कईयों को किया गिरफतार

ये सभी एयरलाइन्स , रेलवे तथा अन्य ई-टिकट के घोटाले में संलग्न अपराधी हैं

Four persons, including a woman, were arrested in Delhi for allegedly running an e-ticketing racket which earned over Rs five crore by cheating Indian Railways and airlines, including Indian, through fraudulent use of credit cards. Naeem Ahmed (24), Shahid Iqbal (25), Feroz Alam (23) and Kanika Budhiraja (27) were caught by the Crime Branch of Delhi Police following investigations into a complaint by American Express Bank, Kingfisher Airlines and Spicejet regarding credit card misuse, police said on Sunday. The gang allegedly used to buy airline and rail tickets on the internet using credit cards procured fraudulently, they said adding the arrests have highlighted "certain lacunae in the ticketing system followed by airlines across the world". Most of the credit card details were procured by the gang from their associate in Bangkok, they said adding they took cash from customers promising them cheap and discounted tickets. When the airline or the bank tried to realise their money from the credit card owners, the actual card owner would protest and then it would be found that the card had been misused, police said. The arrested persons had allegedly misused credit cards of over 40 Indian and foreign banks. The gang was cracked after investigations led the sleuths to Kolkata from where the three men were arrested on December 21. Five days later, Budhiraja was arrested from her house in Rana Pratap Bagh in Delhi. More than 5,000 airline tickets as well as train tickets have been bought on the internet using these stolen credit cards details

लौह खनिज से लदी मालगाड़ी से 12 बम बरामद

लौह खनिज से लदी मालगाड़ी से 12 बम बरामद किए गए हैं। यह लौह अयस्क उड़ीसा से यहां मोनेट इस्पात लिमिटेड नाम के स्टील प्लांट में लाया गया था। प्लांट में मालगाड़ी से खनिज उतारते समय छह कंटेनरों में दो-दो बम बरामद हुए। रायपुर रेंज के आईजी वाई. के. एस. ठाकुर के मुताबिक, एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं कि बम जिंदा हैं या नहीं। घटना के नक्सली या आतंकवादी पहलू की भी जांच की जा रही है।

Friday, December 26, 2008

रेलवे में सुरक्षा और अधिक होगी, लेकिन फोकस केवल पटना पर होगा

रेलवे में सुरक्षा और अधिक होगी, लेकिन फोकस केवल पटना पर होगा यहां से गुजरने वाली सभी गाडियों में सुरक्षा तथा संरक्षा की समीक्षा की गई है क्योंकि रेल मत्री को खुश करना है
The railways would beef up security measures on Kiul-Jamalpur section under Malda division of the Eastern Railway (ER) in the wake of the Maoist attack on the Bhagalpur-Muzaffarpur Jansewa Express on Thursday evening. The railways would also hold a meeting with GRP officials to check recurrence of such incidents in future on this particular route, said ER PRO B K Sharma. According to Sharma, though law and order is a state matter, the railways would co-operate fully with GRP and the state police in launching a joint operation against the banned Naxal outfit. The railways would ensure that each train passing through this route is properly escorted, he said. He informed that the Maoists had also snatched walkie-talkies of both the driver and guard of the ill-fated train with an aim to disconnect any communication with the control room or the nearest station. The railways have put all security personnel on high alert following this incident, he said.

Thursday, December 25, 2008

विस्फोट का निशाना निश्चित रूप से राजधानी एक्सप्रेस ही थी।

असम में बुधवार को भयानक ट्रेन हादसा उस समय टल गया, जब कारबी आंगलांग जिले में खटखटस्टेशन से कुछ दूर ही रेल पटरी पर जबर्दस्त ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट से कुछ मिनट पहले ही राजधानी एक्सप्रेस गुजरी थी। पुलिस के मुताबिक, खटखटी गांव में विस्फोट रात करीब 1 बजे हुआ। राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से तिनसुकिया जा रही थी। ट्रेन जैसे ही खटखटी गांव से गुजरी, पटरी पर विस्फोट हो गया। विस्फोट में रिमोट कंट्रोल का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। विस्फोट से पटरी क्षतिग्रस्त हो गई है। मरम्मत का कार्य आरंभ हो गया है और जल्द ही रेल सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। अधिकारियों का मानना है कि विस्फोट का निशाना निश्चित रूप से राजधानी एक्सप्रेस ही थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि ऑल आदिवासी नैशनल लिबरेशन फ्रंट (एएएनएलए) पर जाहिर किया है।