Thursday, September 3, 2015

जयपुर-चेन्नई एक्सप्रेस के दो डिब्बों के बेपटरी होने की खबर

राजस्थान में जयपुर-चेन्नई एक्सप्रेस के दो डिब्बों के बेपटरी होने की खबर है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह जब ट्रेन जयपुर स्टेशन पर आ रही थी, तभी इंजन और दो बोगियां पटरी से उतर गईं। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

Tuesday, September 1, 2015

ट्रेन की दुर्घटना में चार लोगों की मौत

मैनपुरी जिले में आज सुबह ट्रेन की दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक की अस्पताल में मौत हुई है। अभी भी दो घायलों की हालत गंभीर है। इनको आगरा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में जमौरा रेलवे क्रासिंग पर आज रेलवे ट्रैक के बीच में बंद हुई टाटा मैजिक फर्रुखाबाद से शिकोहाबाद जा रही ट्रेन पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के गांव तिसाह निवासी कुछ लोग रिश्तेदारी में भोगांव क्षेत्र में आए थे। आज सुबह दस बजे टाटा मैजिक से छह लोग वापस गांव जा रहे थे। जमौरा में मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर इनकी गाड़ी अचानक मैजिक बंद हो गई। लोगों ने धक्का लगाने का प्रयास किया लेकिन वह आगे नहीं बढ़ी। इसी बीच फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंच गई। ट्रेन की टक्कर से मैजिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में मैजिक चालक राजन सिंह (30), जलालुद्दीन (35) व रामौतार (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां घायल पुष्पा देवी ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को आगरा भेज दिया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह, एसपी उदय शंकर जायसवाल भी पहुंच गए। घटना के बाद ग्रामीण खासे आक्रोशित हैं। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए इस रूट से गुजरने वाली शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन को फिलहाल रोका गया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Wednesday, August 26, 2015

स्वच्छ भारत अभियान

साथियों
स्वच्छ भारत अभियान हम सभी का अभियान हो, ऐसी कामनाएं .

हम सब मिलकर अपने आस पास गंदगी न होने दें । 

Monday, August 24, 2015

बंगलोर-नांदेड़ एक्सप्रेस की लॉरी से टक्कर

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में बंगलोर-नांदेड़ एक्सप्रेस की लॉरी से टक्कर हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।मृतकों में कर्नाटक के विधायक वेंकटेश नायक भी शामिल हैं। यह हादसा तड़के दो बजकर 10 मिनट पर हुआ। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरी से टकराने के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

हादसे में करीब 25 लोग घायल भी हुए हैं। यह हादसा अनंतपुर जिले के तेनुकोंडा इलाके में हुआ। ट्रेन और लॉरी के बीच हुई भीषण टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अनियंत्रित होकर रेल के कई डिब्बे पटरी से ही उतर गए। मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। अंधेरा होने की वजह से बचाव एवं राहत कार्य देर से शुरू हो सका।
फिलहाल ट्रैक को क्लियर करने का काम जारी है। ट्रेन के दो डिब्बे एस-1 और एस-2 क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेसी नेता वेंकटेश नायक कर्नाटक की शिवदुर्ग विधानसभा से विधायक थे।

Wednesday, August 19, 2015

घरेलू कुत्ते ने चेहरे पर काट लिया

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला को उनके घरेलू कुत्ते ने चेहरे पर काट लिया। घटना मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि घाव इतने गहरे हैं कि शर्मिला को सर्जरी करानी पड़ी। 
शर्मिला को उनके शिवाजी पार्क स्थित निवास के पास ही स्थित हिंदूजा अस्पताल माहिम में इलाज के लिए ले जाया गया। 
एक सूत्र ने हमें बताया, 'कुत्ते के काटने का कारण उनके चेहरे पर जख्म हैं। मंगलवार शाम को उनकी सर्जरी करानी पड़ी।' अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद शर्मिला का इलाज प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर अनिल टिबरेवाला ने किया।
सूत्रों ने बताया कि यह घटना राज ठाकरे द्वारा अपने घर पर बुलाई गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले हुई। घटना के बारे में पता होते हुए भी राज ठाकरे ने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को पूरा किया और फिर वह अपनी पत्नी से मिलने अस्पताल गए। 
सूत्र ने बताया, 'शर्मीला के चेहरे पर घाव इतना गहरा है कि यह चेहरे की हड्डी को छू गया है। कुत्ते ने उन्हें चेहरे पर काटा।' राजठाकरे के पास पिछले लंबे समय से जेम्स और बॉन्ड नाम के 2 कुत्ते हैं। ठाकरे ने अपने निवास की सबसे निचली मंजिल पर विशेष रूप से दोनों कुत्तों के रहने का अलग इंतजाम किया है। 
सूत्रों ने बताया कि राज ठाकरे अक्सर अपने घर की छत पर दोनों कुत्तों के साथ खेलते हैं। वह दोनों को अपने बच्चे की तरह मानते हैं। उन्होंने दोनों के प्रशिक्षण के लिए एक ट्रेनर को भी रखा हुआ है।

Tuesday, August 18, 2015

नई दिल्ली से लखनऊ के बीच सुविधा एक्सप्रेस

रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से लखनऊ के बीच सुविधा एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन महीने के अंतिम सप्ताह में चलेगी। उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली सुविधा सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष ट्रेन सिर्फ एक फेरा लगाएगी। 
इसके टिकटों की बुकिंग मंगलवार से शुरू हो जाएगी। जुलाई से प्रीमियम ट्रेनों की जगह लेने वाली सुविधा ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों से अधिक होता है। सुविधा सेवा का न्यूनतम किराया तत्काल किराए के बराबर होता है जो मांग के अनुरूप बढ़ता है। 
सुविधा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 28 अगस्त को रात नौ बजकर पांच मिनट पर छूटेगी और अगले दिन सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से यह ट्रेन 30 अगस्त की रात नौ बजकर 30 मिनट पर छूटकर अगले दिन सुबह छह बजकर 25 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। 
सुविधा स्पेशल ट्रेन में एसी 3 टियर, एसी 2 टियर और शयनयान के डिब्बे होंगे। ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली स्टेशनों पर रुकेगी।

Friday, August 14, 2015

स्वंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें

स्वंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के अच्छे दिन आने वाले हैं। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन का दर्जा मिला है। इस संबंध में खुद रेल मंत्री की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रेल मंत्री ने यह निर्णय फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर के आग्रह पर लिया है। इस नोटिफिकेशन के बाद सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री सुरेश प्रभु का आभार व्यक्त किया है। रेल मंत्री ने कृष्णपाल गुर्जर को लिखे एक पत्र में फरीदाबाद को आदर्श रेलवे स्टेशन योजना में शामिल करने के फैसले की जानकारी दी है। अपने पत्र में रेल मंत्री ने कहा है कि उन्होंने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। फरीदाबाद के आदर्श रेलवे स्टेशन की श्रेणी में आने से यहां पहले से मौजूद सुविधाओं में सुधार होगा। साथ ही जो सुविधाएं यहां नहीं हैं, वह शुरू की जाएंगी। गुर्जर ने बताया कि फरीदाबाद रेलवे स्टेशन ए कैटिगरी में आता है। ए कैटिगरी के रेलवे स्टेशन को आदर्श योजना में शामिल करने के बाद रेल मंत्रालय तमाम सुविधाओं का प्रबंध करता है।
- रेलवे स्टेशन स्टेशन की बिल्डिंग का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
-रिटायरिंग रूम
-उच्च श्रेणी,सामान्य श्रेणी व महिलाओं के लिए अलग से वेटिंग रूम बनेंगे। इनमें टीवी लगे होंगे। इन सब वेटिंग रूम में शौचालय भी होंगे।
-क्लॉक रूम
- कंप्यूटराइज्ड पब्लिक एड्रेस सिस्टम
-पार्किंग
-बेहतरीन लाइटिंग
- लिफ्ट या एस्केलेटर
- फुट ओवर ब्रिज
- वॉटर कूलर
- यात्री आरक्षण सिस्टम
- अनारक्षित टिकट सिस्टम
- विकलांगों व बुर्जुर्गों के लिए रैंप व अलग पार्किंग
- वील चेयर
- मोबाइल चार्जर पॉइंट

- हेल्प बूथ