Monday, March 24, 2014

ट्रेन में सवार एक युवक की ट्रेन से गिरने पर मौत

ट्रेन में सवार होकर कोकिलावन जा रहे एक युवक की ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। जीआरपी के मुताबिक औरंगाबाद स्थित मूडी बकापुर निवासी उमेश ट्रेन से कोकिलावन जा रहा था। जब ट्रेन शोलाका रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक वह चलती ट्रेन से गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अतिरिक्त न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे जीआरपी के आईओ एएसआई कृपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे लाइनों पर एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। जमा तलाशी 
में युवक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान की जा सके। युवक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। 

No comments: