Friday, January 3, 2014

सुनील कुमार सूद -सेंट्रल रेलवे के नए जीएम

सुनील कुमार सूद ने सेंट्रल रेलवे के नए जीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे इससे पहले साउथ रेलवे, चेन्नै में मुख्य यांत्रिकी इंजिनियर के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा सूद अपर मंडल रेल प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल, उत्तर रेलवे, मुख्य कारखाना प्रबंधक, जमालपुर, पूर्व रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक, जोधपुर मंडल, उत्तर पश्चिम रेलवे के पद पर भी रहे हैं। उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी में ब्रिगेडियर की रैंक (डेप्युटी डायरेक्टर जनरल) तक सेवा दी है। 

No comments: