सहारनपुर में रेलवे
स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ के एक सिपाही की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
हो गर्इ। जानकारी के मुताबिक, जनपद
मेरठ के सरधना निवासी 59 वर्षीय ओमपाल यहां पेपर मिल रोड
पर रहता था और आरपीएफ में तैनात था। वह रात के डेढ़ बजे चेकिंग के लिए जा रहा था।
इस दौरान ओमपाल देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ओमपाल आगामी जून महीने में रिटायर होने वाला था।
Wednesday, January 29, 2014
Wednesday, January 15, 2014
दिल्ली-हावड़ा रूट के स्टेशनों पर 'निर्भया कार्ड'
दिल्ली के निर्भया
गैंग रेप कांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेलवे भी संवेदनशील हुआ है। इस
कड़ी में यूपी जीआरपी दिल्ली-हावड़ा रूट के स्टेशनों पर 'निर्भया कार्ड'
बांट रही है। इस कार्ड में प्रमुख स्टेशनों के जीआरपी इंस्पेक्टरों
के मोबाइल नंबरों के अलावा कंट्रोल रूम के हेल्प लाइन नंबर भी दिए गए हैं। कानपुर
सेंट्रल के जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय के अनुसार, हर
चौथे दिन ऐसे 2 हजार कार्ड आ रहे हैं, जिन्हें
महिला यात्रियों के बीच बांटा जा रहा है। अगर किसी महिला का कॉल आता है तो 10
मिनट के अंदर मौके पर पहुंचा जाएगा।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर आए दिन महिलाओं से अभद्रता और छेड़छाड़ की शिकायतें आती रहती हैं। कई मामलों में अपराधी पुलिस की पकड़ में आ जाते हैं, लेकिन काफी मामलों में शिकायत न मिलने पर वे आजाद घूमते रहते हैं। ऐसे आरोपियों को सबक सिखाने और उन्हें दबोचने के लिए जीआरपी ने नई पहल की है। पुलिस ने विजिटिंग कार्ड के साइज वाले 'निर्भया कार्ड' बनवाए हैं। इनमें इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी, मुगलसराय, मिर्जापुर, फतेहपुर, जौनपुर के जीआरपी इंस्पेक्टरों के नंबरों के अलावा आरपीएफ की महिला हेल्पलाइन, यूपी लेडीज हेल्पलाइन, जीआरपी लखनऊ कंट्रोल रूम, इलाहाबाद कंट्रोल रूम के नंबर लिखे हैं। ये कार्ड एसपी रेलवे की तरफ से जारी किए गए हैं।

पांडेय के अनुसार, इलाहाबाद से हर
4 दिन में ऐसे 2 हजार कार्ड आ रहे हैं।
महिला कॉन्स्टेबलों की मदद से ट्रेनों और प्लैटफॉर्म पर ये कार्ड बांटे जा रहे
हैं। मुश्किल हालात में इन्हें इन नंबरों पर फोन करने के लिए भी कहा जा रहा है।
जीआरपी इंस्पेक्टर के अनुसार, इन कार्डों के अलावा कानपुर जीआरपी भी अलग से कार्ड छपवाएगी। इसमें सारे थानों के इंचार्ज के अलावा नजदीकी हॉस्पिटलों के नंबर भी होंगे। जनवरी के आखिरी हफ्ते तक ये कार्ड बांटे जाएंगे।

Monday, January 13, 2014
पहला चरण ठाणे और एलटीटी के बीच होगा
सेंट्रल रेलवे प्रशासन
हर साल लगभग एक करोड़ रुपये की बचत करने के लिए रेलवे करंट को डीसी से एसी में
परिवर्तित कर रहा है। इसका पहला चरण ठाणे और एलटीटी के बीच होगा। आने वाले छह
महीनों में प्रशासन की योजना ठाणे से सीएसटी के बीच डीसी -एसी का काम पूरा करने की
है। इस परिवर्तन के बिना सेंट्रल रेलवे ट्रैक पर नए बोम्बार्डियर रैक नहीं चलाए जा
सकेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार की रात इस ओर पहली कदम बढ़ाया गया। इस
रात कल्याण से ठाणे के दरम्यान डायरेक्ट विद्युत प्रवाह के स्थान पर अल्टरनेटिव
विद्युत प्रवाह शुरू किया गया। इसी तरह एलटीटी से ठाणे तक एसी करंट शुरू किया
जाएगा। माना जा रहा है कि इस परिवर्तन से रेलवे रोजाना एक करोड़ रुपये तक बचा
सकेगी।
गौरतलब है कि हर रविवार को रेलवे की सभी लाइनों पर ब्लॉक लिया जाता है। इसी मेगा ब्लॉक के दौरान ठाणे से सीएसटी के बीच यह सुधार कार्य किया जाएगा। सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता ए. के. सिंह के मुताबिक इसे छोटे-छोटे चरणों में पूरा किया जाएगा। जरुरत पड़ने पर इसके लिए अलग से विशेष ट्रैफिक ब्लॉक भी लिए जा सकते है।

Friday, January 10, 2014
रेलगाड़ी से गिरने से 2 लोगों की मृत्यु
कौशाम्बी उत्तर प्रदेश में
कौशाम्बी जिले के कोखराज क्षेत्र में रेलगाड़ी से गिरने से 2 लोगों की
मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि असरापुर गांव के पास बुधवार
को गुवाहाटी से दिल्ली से जा रही ब्रहमपुत्र मेल से असम निवासी दीपक (35) तथा बिहार के रहने वाले राजेश (32) अज्ञात कारणों से
गिर गए।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में दीपक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि राजेश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Wednesday, January 8, 2014
देहरादून एक्सप्रेस में आग
बांद्रा से
देहरादून जा रही देहरादून एक्सप्रेस की 3 बोगियों में आग लगने से कम से कम 9 लोगों के मरने और कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। राहत दल और
फायर ब्रिगेड ने हालात पर काबू पाने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून जा रही इस ट्रेन की तीन बोगियों में रात 2.30 बजे आग लग गई। यह हादसा महाराष्ट्र-गुजरात की सीमा पर डहाणु स्टेशन के पास हुआ। आग लगने की वजह से एस2, एस3 और एस4 बोगियों में धुआं भर गया, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस बीच रेलवे ने 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही 2 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। 022-23011853 और 23007388 पर फोन करके पूछताछ की जा सकती है।

Tuesday, January 7, 2014
घने कोहरे के कारण रेलवे ने अपनी 10 ट्रेनों को 16 जनवरी तक रद्द कर दिया
दिल्ली और एनसीआर
में आजकल कोहरे की मार चल रही है। कोहरे के कारण आम जनजीवन तो प्रभावित हो ही रहा
है, साथ
ही ट्रेनों और हवाई उड़ानों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि
आगामी चार दिनों तक राजधानी और आसपास के इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा।
अब हालात यह बन गए हैं कि शाम होते ही कई इलाकों में कोहरा शुरू हो जाता है और उसका प्रकोप सुबह तक जारी रहता है। रविवार को तो घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार पिछले 24 घंटों में करीब 40 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रभाव पड़ा है। आज सुबह छह बजे एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 100 मीटर तक थी, जिस कारण कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। अथॉरिटी का कहना है कि दिन चढ़ते-चढ़ते कोहरे का प्रकोप कम हो सकता है, जिससे उड़ानें सामान्य हो जाएंगी। दूसरी ओर घने कोहरे के कारण रेलवे ने अपनी 10 ट्रेनों को 16 जनवरी तक रद्द कर दिया है। इसके अलावा करीब दो दर्जन ट्रेनें भारी कोहरे के कारण तीन से दस घंटे देरी से चल रही हैं। प्रभावित ट्रेनों में नालंदा, मगध, नॉर्थ ईस्ट, स्वतंत्रता सेनानी आदि शामिल हैं। रेल विभाग का कहना है कि कोहरे के कारण आगामी दिनों में ट्रेनों की आवाजाही खासी प्रभावित रहेगी।
दूसरी ओर राजधानी में लगातार पड़ रहे घने कोहरे के कारण आम जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। शाम से शुरू हो रहे और सुबह चढ़ते तक दिख रहे कोहरे के कारण लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कोहरे और सर्दी के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। बढ़ती मांग के कारण राजधानी के कई इलाकों में बिजली की अघोषित कटौती भी चल रही है, जिस कारण लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा रही है। सुबह के समय बिजली न होने के कारण नौकरी जाने वाले लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि राजधानी में आगामी चार दिनों तक कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा।

Friday, January 3, 2014
सुनील कुमार सूद -सेंट्रल रेलवे के नए जीएम
सुनील कुमार सूद ने
सेंट्रल रेलवे के नए जीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे इससे पहले
साउथ रेलवे, चेन्नै में
मुख्य यांत्रिकी इंजिनियर के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा सूद अपर मंडल रेल
प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल, उत्तर
रेलवे, मुख्य कारखाना प्रबंधक, जमालपुर,
पूर्व रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक, जोधपुर मंडल, उत्तर पश्चिम रेलवे के पद पर भी
रहे हैं। उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी में ब्रिगेडियर की रैंक (डेप्युटी डायरेक्टर
जनरल) तक सेवा दी है।
Wednesday, January 1, 2014
शुभकामनायें
साथियों,
जो
बीत गया , उसे भूल जाने में
सकून मिलता है , इसलिए 2013 को भूल
जाओ ।
2014
का अभिनंदन , सभी पाठकों को हमारी
ओर से परिवार
सहित नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें ।
Subscribe to:
Comments (Atom)