लखनऊ के बाहरी इलाके में सुल्तानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर बुधवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में आग लग गई। क्षतिग्रस्त इंजन को डिब्बों से अलग कर दिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह घटना सुल्तानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर चंदौली और रहमतनगर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस का इंजन अचानक बीच रास्ते में धूं-धूंकर जलने लगा। लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक(डीआरएम) जी.एस.सोंधी ने संवाददाताओं को बताया कि घटना के बाद जल्द रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और क्षतिग्रस्त इंजन को डिब्बों से अलग कर दिया। घटना के चलते काफी समय तक लखनऊ-सुल्तानपुर रेलमार्ग पर रेल यातायात भी बाधित रहा। सोधी ने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के बाद ड्राइवर तत्काल रेलगाड़ी रोककर इंजन से उतर गया था। हादसे में किसी से घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल राजधानी एक्सप्रेस में पैसेंजर रेलगाड़ी का इंजन लगाकर रहमतनगर से लखनऊ लाया जा रहा है। यहां उसमें दूसरा इंजन लगाकर दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।
Friday, August 6, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment