Tuesday, October 7, 2014

एफओबी हूडा नहीं बल्कि नगर निगम बनाएगा

हूडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर प्रस्तावित तीन एफओबी हूडा नहीं बल्कि नगर निगम बनाएगा। एमसीजी की ओर से इसके लिए एक कंपनी को काम भी दे दिया गया है। कंपनी ने कंस्ट्रक्शन डिजाइन तैयार कर एमसीजी अफसरों को सबमिट भी करा दिए हैं। 
हूडा ने करीब डेढ़ साल पहले एक एफओबी का प्लान बनाया, बाद में यहां मेट्रो स्टेशन के बाहर तीन साइड में फुट ओवरब्रिज बनाने का प्लान तैयार किया गया। एक एफओबी के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये का एस्टिमेट तैयार किया गया। करीब एक साल तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया। करीब 20 दिन पहले हूडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के बाहर एफओबी बनाने का यह प्रोजेक्ट नगर निगम ने टेकओवर कर लिया है। इसके लिए नगर निगम ने हूडा को लेटर भी लिखा है। यहां तीन एफओबी के अलावा एमसीजी पूरे शहर में करीब 27 एफओबी बना रहा है। सूत्रों की मानें तो इन एफओबी को बीओटी बेस पर बनवाया जाएगा। 

No comments: