बदरपुर से वाईएमसीए तक मेट्रो का विस्तार करने के लिएसाइन किए गए एमओयू के दौरान ही सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बल्लभगढ़ तक मेट्रो के विस्तार की बात कही थी।पिछले दिनों हरियाणा सरकार ने डीएमआरसी के अधिकारियों से कहा था कि डीपीआर में आने वाले खर्च काभुगतान हरियाणा सरकार द्वारा कर दिया जाएगा। डीएमआरसी ने बल्लभगढ़ लाइन के लिए सर्वे पूरा करडीपीआर बनाने की तैयारी कर ली , लेकिन डीएमआरसी को अभी तक पैसा नहीं दिया गया , जिसके चलतेडीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। डीएमआरसी प्रवक्ता का कहना है कि पिछले दिनों हूडाअधिकारियों ने लेटर देकर जल्द डीपीआर तैयार करने की बात कही थी। इसके जवाब में डीएमआरसी नेडीपीआर के लिए आने वाले खर्च के लिए लिखा। वहीं फरीदाबाद प्रशासन के अधिकारी डीपीआर का काम तेजीसे चलने का दावा कर रहे हैं।
Wednesday, September 12, 2012
काम शुरू नहींहुआ
बदरपुर से वाईएमसीए तक मेट्रो का विस्तार करने के लिएसाइन किए गए एमओयू के दौरान ही सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बल्लभगढ़ तक मेट्रो के विस्तार की बात कही थी।पिछले दिनों हरियाणा सरकार ने डीएमआरसी के अधिकारियों से कहा था कि डीपीआर में आने वाले खर्च काभुगतान हरियाणा सरकार द्वारा कर दिया जाएगा। डीएमआरसी ने बल्लभगढ़ लाइन के लिए सर्वे पूरा करडीपीआर बनाने की तैयारी कर ली , लेकिन डीएमआरसी को अभी तक पैसा नहीं दिया गया , जिसके चलतेडीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। डीएमआरसी प्रवक्ता का कहना है कि पिछले दिनों हूडाअधिकारियों ने लेटर देकर जल्द डीपीआर तैयार करने की बात कही थी। इसके जवाब में डीएमआरसी नेडीपीआर के लिए आने वाले खर्च के लिए लिखा। वहीं फरीदाबाद प्रशासन के अधिकारी डीपीआर का काम तेजीसे चलने का दावा कर रहे हैं।
Monday, September 10, 2012
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी
कुंज बिहारी गुड़गांव की एक कंपनी में ऑपरेटर था और गुड़गांव में अपने पिता के साथ ही रहता था। कुंज बिहारी के पिता रमेश दुबे ने बताया कि वह कुंज की शादी की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पिछले 3 साल से पैर में दर्द की बीमारी से परेशान था और कभी-कभी शराब भी पी लेता था, लेकिन उन्होंने नहीं सोचा था वह ऐसा कदम भी उठाएगा।
Friday, September 7, 2012
देर रात बदमाशों ने जमकर लूटपाट
रविवार की देर रात संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की बोगी एस-7 और 10 में आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाश मेजारोड स्टेशन से चढ़े और गहरी नींद में सो रहे मुसाफिरों को असलहा दिखाकर डरा दिया। जान से मारने की धमकी देकर महिलाओं के जेवरात, पुरुषों से नकदी, कीमती सामान लूटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने आउटर पर चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और अंधेरे में कूदकर भाग निकले। घटना रविवार को भोर में ढाई से तीन बजे के करीब की है।
Thursday, August 23, 2012
यात्रियों की सुविधा के लिए पांच सौ से च्यादा विशेष ट्रेनें
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि त्योहार के दौरान उत्तर रेलवे द्वारा कुल मिलाकर 572 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें पटना, गया, दरभंगा, वाराणसी, लखनऊ अमृतसर जम्मू और उधमपुर के लिए विशेष ट्रेनें शामिल हैं।
Tuesday, July 12, 2011
रेल मंत्रालय तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी के पास
Tuesday, July 5, 2011
पहचान पत्र के आधार बैग को कल्याण के मोहना में रहने वाले देवेल पटेल को सौंपा गया।
कल्याण जीआरपी पुलिस की सजगता से एक व्यक्ति का लोकल ट्रेन में रुपयों से भरा बैग वापस मिल गया। बैग में 47 हजार 500 रुपये थे। कल्याण जीआरपी के वरिष्ट निरीक्षक जगताप ने बताया कि रविवार मुंबई से कल्याण की 7.45 की लोकल ट्रेन में कल्याण जीआरपी के पुलिसकर्मी राजेश गायकवाड एवं कुर्ला की महिला जीआरपी कर्मी आशा गायकवाड को एक बैग संदिग्ध हालत में लोकल ट्रेन के प्रथम वर्ग के डिब्बे में मिला। पहले जीआरपी ने वहां बैठे यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन कोई दावेदार नहीं मिलने पर यह बैग कल्याण जीआरपी कार्यालय ले आए। छान-बीन करने पर बैग के अंदर 47 हजार 500 रुपये नगद व देवेन पटेल नामक व्यक्ति का कॉलेज आई. डी. मिला। पहचान पत्र के आधार बैग को कल्याण के मोहना में रहने वाले देवेल पटेल को सौंपा गया।
Monday, July 4, 2011
एलफिंस्टन स्टेशन का नया फुट ओवर ब्रिज रविवार को जनता के लिए खोल दिया
पश्चिम रेलवे के एलफिंस्टन स्टेशन का नया फुट ओवर ब्रिज रविवार को जनता के लिए खोल दिया गया। इस फुट ओवर ब्रिज के खुलने से एलफिंस्टन स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत होगी। स्टेशन के पश्चिमी छोर पर बनाए गए इस फुट ओवर ब्रिज के खुलने से यात्री सीधे प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर जा सकेंगे। नए फुट ओवर ब्रिज की लंबाई 22 मीटर है और इसकी चौड़ाई छह मीटर है। जाहिर है कि ब्रिज के चौड़े होने से भीड़ का अहसास कम होगा और लोगों को आने - जाने में आसानी होगी। रेलवे के अनुसार इस पुल को बनाने में 80 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। अब तक एलफिंस्टन स्टेशन पर आने - जाने के लिए पश्चिमी छोर पर कोई ब्रिज नहीं था। पश्चिमी छोर से स्टेशन पर आने जाने के लिए यात्रियों को एलफिंस्टन ब्रिज पर बने स्टेशन के एंट्री पॉइंट से आना जाना पड़ता था। उत्तरी छोर पर जो पुराना फुट ओवर ब्रिज बना है वह मध्य रेलवे के परेल स्टेशन और एलफिंस्टन स्टेशन का कॉमन फुट ओवर ब्रिज है। इसलिए इस पुल पर हमेशा भीड़ रहती है। दूसरे इस पुल का इस्तेमाल करने वालों को काफी पैदल चलना पड़ता था , लेकिन इस ब्रिज के खुल जाने से अब यात्री बिना सड़क पार किए या उत्तरी छोर तक गए सीधे एलफिंस्टन स्टेशन के प्लेटफॉर्म तक जा सकेंगे। दरअसल इस फुट ओवर ब्रिज की मांग लंबे समय से हो रही थी। 12 डिब्बों की लोकल के 15 डिब्बों की लोकल में परिवर्तित होने के बाद स्टेशन पर बढ़ी भीड़ के बाद इस तरह के फुट ओवर ब्रिज की जरूरत और ज्यादा बढ़ गई थी।
