दिल्ली मेट्रो ने एक बार फिर यात्रियों को परेशान किया। गुरुवार सुबह पीक आवर के दौरान ही द्वारका-आनंद विहार और द्वारका-नोएडा रूट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद इस रूट पर मेट्रो ट्रेनें थम गईं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई स्टेशनों पर लोगों की एंट्री रोक दी गई। गुरुवार की सुबह एक बार फिर मेट्रो में तकनीकी खराबी आ गई। द्वारका-आनंद विहार और द्वारका-नोएडा रूट पर ट्रेनें थम गईं। ट्रेनों को मैनुअली चलाने की कोशिश की गई, लेकिन वह कारगर साबित नहीं हुई। डीएमआरसी के सुत्रों के मुताबिक, सिग्नल सिस्टम में खराबी पाई गई है। उसे ठीक करने की कोशिश की जा रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment