नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच प्रस्तावित मेट्रो लाइन की नई डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सौंप दी है। डीपीआर में ग्रेटर नोएडा में दो नए स्टॉपेज बनाने को मंजूरी दी गई है। ऐसा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की मांग पर किया गया है। मेट्रो प्रोजेक्ट 2012 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए बनाई गई अफसरों की कमिटी डीपीआर का अध्ययन करने के बाद 7 जून को मीटिंग करेगी। इसके बाद प्रोजेक्ट के बारे में निर्णय ले लिया जाएगा। कमिटी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अफसर हैं। कमिटी में सहमति बनने पर प्रोजेक्ट को शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीपीआर के अनुसार ग्रेटर नोएडा में दो नए स्टॉपेज बनाए जाएंगे। ये परी चौक से बोड़ाकी के बीच होंगे। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की मांग पर मेट्रो का रूट फर्स्ट फेज में बोड़ाकी तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह परी चौक से होकर नॉलेज पार्क-4 तक था। ट्रैक एलिवेटिड व जमीन पर दोनों तरह का होगा। सीईओ ने बताया कि कमिटी की मीटिंग में निर्णय लिया जाएगा कि प्रोजेक्ट पर आने वाले खर्च को कौन सी अथॉरिटी कितना वहन करेगी। विचार किया जा रहा है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एरिया में आने वाली दूरी के हिसाब से खर्च वहन किया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment